नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *जिलाधिकारी ने आईटीएम चेहरी में मतदान प्रशिक्षण का किया निरीक्षण।* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*जिलाधिकारी ने आईटीएम चेहरी में मतदान प्रशिक्षण का किया निरीक्षण।*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

 

*जिलाधिकारी ने आईटीएम चेहरी में मतदान प्रशिक्षण का किया निरीक्षण।*

महराजगंज, 24 मई 2024ः लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत पोलिंग पार्टियों के विधानसभावार प्रशिक्षण का जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा निरीक्षण किया गया।
जिलाधिकारी ने सबसे पहले सभी मतदानकार्मिकों को संबोधित करते हुए कहा कि जनपद में मतदान की तिथि निकट है। आशा है कि प्रशिक्षण के दौरान आप सभी लोग मतदान प्रक्रिया और मतदान से संबंधित निर्देशों से भली–भांति अवगत हो गए हो गए होंगे। उन्होंने मतदान कर्मियों को निर्देशित करते हुए कहा कि मतदान के दौरान भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन करें और स्वविवेक का इस्तेमाल करने से बचें। उन्होंने मतदाना के दौरान किसी भी ऐसे व्यवहार से बचने के विषय में निर्देशित किया जो चुनाव आयोग के निर्देशों और निष्पक्ष चुनाव के विपरीत हो। उन्होंने पीठासीन अधिकारियों को निर्देश दिया कि पीठासीन अधिकारी मतदाता की पहचान अनिवार्य रूप से कर लें। साथ ही सुनिश्चित करें कि बूथ के भीतर कोई भी अनधिकृत व्यक्ति मोबाइल लेकर प्रवेश न करे। उन्होंने पीठासीन अधिकारियों को निर्देश दिया कि कोई भी पीठासीन या मतदान अधिकारी अपने साथ सहायक या प्रॉक्सी न लेकर आएं। उन्होंने प्रशिक्षण कक्षों का निरीक्षण भी किया।
जिलाधिकारी महोदय द्वारा प्रशिक्षण व्यवस्था पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी मतदानकार्मिकों को मतदान हेतु शुभकामना प्रेषित किया गया।
आईटीएम चेहरी में आज विधानसभा सदर में नियुक्त मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण कराया गया। अंतिम प्रशिक्षण में एक पोलिंग पार्टी में तैनात कार्मिकों का प्रशिक्षण एक साथ कराया गया। इसके अतिरिक्त जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट का भी प्रशिक्षण आज ही कराया गया।
इस दौरान परियोजना निदेशक राम दरश चौधरी, डीसी मनरेगा करुणाकर अदीब, डीसी उद्योग अभिषेक प्रियदर्शी, जिला कृषि अधिकारी वीरेंद्र कुमार, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी शांत प्रकाश श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]