नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 को सकुशल संपन्न कराने और पारदर्शी तरीके से ईटीपीबीएस व पोस्टल बैलेट की गणना हेतु नियुक्त मतगणना कार्मिकों का प्रशिक्षण विकास भवन सभागार में संपन्न हुआ* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 को सकुशल संपन्न कराने और पारदर्शी तरीके से ईटीपीबीएस व पोस्टल बैलेट की गणना हेतु नियुक्त मतगणना कार्मिकों का प्रशिक्षण विकास भवन सभागार में संपन्न हुआ*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 को सकुशल संपन्न कराने और पारदर्शी  तरीके से ईटीपीबीएस व पोस्टल बैलेट की गणना हेतु नियुक्त मतगणना कार्मिकों का प्रशिक्षण विकास भवन सभागार में संपन्न हुआ*।

जिलाधिकारी की उपस्थिति में  प्रशिक्षक डीसी उद्योग अभिषेक प्रियदर्शी , जिला कृषि अधिकारी  विरेन्द्र सिंह , जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी शान्त प्रकाश श्रीवास्तव  द्वारा सभी कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में 13 सी, 13ए और 13 बी प्रपत्र के स्कैनिंग प्रक्रिया के बारे में बताया गया। इसके उपरांत ईटीपीबीएस और पोस्टल बैलेट की गणना की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में ईटीपीबीएस और पोस्टल बैलेट की गणना से संबंधित विभिन्न बिंदुओं की विस्तार में जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण के उपरांत जिलाधिकारी महोदय द्वारा ईटीपीबीएस व पोस्टल बैलेट की गणना से जुड़े सवाल अनेक सवाल किए गये तथा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी गाइडलाइन व प्रोटोकॉल के अनुसार मतगणना कार्य हेतु आवश्यक निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि मतगणना के दौरान माहौल काफी तनावपूर्ण होता है। ऐसे में प्रक्रिया से अच्छी तरह अवगत होने और आयोग के निर्देशों का पालन कर हम उस तनावपूर्ण माहौल में भी शांत रहकर अपना कार्य सही ढंग कर सकते हैं। प्रक्रिया की आधी–अधूरी जानकारी समस्या को जन्म दे सकती है, विशेषकर यदि दो प्रत्याशियों में मुकाबला करीबी हो। इसलिए सभी लोग पूरी प्रक्रिया से अवगत हो जाएं, निर्देशों को अच्छी तरह कंठस्थ कर लें, ताकि मतगणना के दौरान आप तनाव से बच सकें।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में डीडीओ करूणाकर अदीब, पीडी डीआरडीए रामदरश चौधरी, डीसी एनआरएलएम श्री बृजभूषण सिंह, डीपीआरओ श्री यावर अब्बास आदि अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]