नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *कोल्हूई-महराजगंज= कोल्हुई थाने में युवक ने किया गला काटने का प्रयास-घायल अवस्था में पहुंचा अस्पताल-था पति-पत्नी का विवाद* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*कोल्हूई-महराजगंज= कोल्हुई थाने में युवक ने किया गला काटने का प्रयास-घायल अवस्था में पहुंचा अस्पताल-था पति-पत्नी का विवाद*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*कोल्हूई-महराजगंज= कोल्हुई थाने में युवक ने किया गला काटने का प्रयास-घायल अवस्था में पहुंचा अस्पताल-था पति-पत्नी का विवाद*

 

 

कोल्हूई थाना मे एक युवक द्वारा ब्लेड से अपना गला रेत कर आत्महत्या की कोशिश करने का मामला प्रकाश मे आया है।

युवक थाने पर ही घायल हो गया जिसके बाद हड़कंप मच गया है। आनन-फानन मे पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा है।

 

कोल्हुई निवासी दीपक मद्धेशिया पुत्र लालचंद का अपनी पत्नी से कुछ विवाद चल रहा था। जिसमें ससुराल पक्ष के लोगों ने थाने मे तहरीर दिया था।

 

27 मई की दोपहर को कोल्हुई पुलिस ने युवक को पूछताछ के लिए थाने बुलाया था। बताया जा रहा है कि थाने मे पूछताछ के दौरान ही युवक ने ब्लेड से अपने गले पर वार कर लिया।

 

जिसके बाद वह घायल हो गया। इस दौरान पुलिस कर्मियों मे हड़कंप मच गया। पुलिस ने घायल युवक को लक्ष्मीपर CHC भेजा जहां से उसे रेफर कर दिया गया है।

 

 

 

युवक के पिता लालचंद ने बताया कि वह दवा कराने नेपाल चले गए थे। 3 बजे घर पहुँचने पर घटना के बारे में उनको पता चला। उन्होंने बताया कि घटना होने पर पुलिस उनके पत्नी व बेटी को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज जाने को कही। मुझे पता चलने पर मैं भी लड़के को देखने जा रहा हूँ। अभी तक उसकी हालत को लेकर कोई सूचना नही है।

 

कोल्हुई थाना प्रभारी आनंद गुप्ता ने  बताया कि युवक का पत्नी से विवाद चल रहा था। पूछताछ के लिए पुलिस बुलाई थी। तभी युवक ने ब्लेड से अपने गले पर वार कर लिया है युवक को अस्पताल भेजा गया है। इलाज चल रहा है फिलहाल उसकी हालत ठीक है।

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]