नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *उप जिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी नौतनवा की पहल पर सेमरहवा में तीन घंटे देरी से शुरू हुआ मतदान* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*उप जिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी नौतनवा की पहल पर सेमरहवा में तीन घंटे देरी से शुरू हुआ मतदान*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*उप जिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी नौतनवा की पहल पर सेमरहवा में तीन घंटे देरी से शुरू हुआ मतदान*

 

नौतनवा महाराजगंज। लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण के मतदान  के दिन नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के सेमरहवा गांव के ग्रामीणों द्वारा मतदान का बहिष्कार किए जाने की खबर सुनते ही जिला प्रशासन के हाथ पांव फूल गए मतदान शुरू होने के करीब 1 घंटे बाद जिलाधिकारी अनुनय झा के निर्देश पर उप जिलाधिकारी नौतनवा नंद प्रकाश मौर्य व क्षेत्राधिकारी जयप्रकाश त्रिपाठी दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए जहां ग्रामीणों के मानने का सिलसिला शुरू हो गया लेकिन किसी भी कीमत पर ग्रामीण मतदान करने को तैयार नहीं हो रहे थे ।उनकी मांग थी कि जब तक रोहीन नदी  पर पुल निर्माण का आश्वासन नहीं मिल जाता है तब तक हम लोग मतदान नहीं करेंगे। ग्रामीण अपनी जिद पर अड़े हुए थे ।  दोनों अधिकारियों के दो घंटे  कड़ी मशक्कत के बाद जब अधिकारियों की तरफ से पुल निर्माण का आश्वासन मिला तब जाकर  ग्रामीण मतदान करने को तैयार हुए ।  करीब 10:30 बजे  मतदाताओं ने मतदान करना शुरू किया। दोनों अधिकारियों को मतदाताओं को मनाने में करीब  3:30 घंटे का समय लगा। इसका श्रेय लेने के लिए कुछ राजनीतिक दलों के नेता भी मौके पर पहुंचे थे। लेकिन उसके पहले मतदान शुरू हो चुका था। इस संबंध में जब उप जिलाधिकारी नौतनवा नंदकुमार मौर्य से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ग्रामीणों से वार्ता कर 10:30 बजे के करीब मतदान शुरू करा दिया गया था उसके बाद क्षेत्रीय विधायक रिषी त्रिपाठी भी मौके पर पहुंचे थे। लेकिन तब तक मतदान शुरू हो चुका था। इनके अलावा कांग्रेस के नेता सदा मोहन उपाध्याय भी मौके पर  गए थे। अब देखना यह है कि ग्रामीणों के इस विरोध का भविष्य में क्या असर रहेगा।

 

 

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]