नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *प्रेक्षक महोदया श्रीमती गुरप्रीत कौर सप्रा के प्रेक्षण और जिलाधिकारी के निर्देशन में कमांड और कंट्रोल सेंटर ने दिन भर पूरी मतदान प्रक्रिया का निरीक्षण किया* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*प्रेक्षक महोदया श्रीमती गुरप्रीत कौर सप्रा के प्रेक्षण और जिलाधिकारी के निर्देशन में कमांड और कंट्रोल सेंटर ने दिन भर पूरी मतदान प्रक्रिया का निरीक्षण किया*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*प्रेक्षक महोदया श्रीमती गुरप्रीत कौर सप्रा के प्रेक्षण और जिलाधिकारी के निर्देशन में कमांड और कंट्रोल सेंटर ने दिन भर पूरी मतदान प्रक्रिया का निरीक्षण किया*

 

 

 

कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी और एआर कॉपरेटिव सुनील गुप्ता के साथ ईडीएम रजी अख्तर और लिपिक विष्णु मिश्रा की टीम लगातार विभिन्न मीडिया और सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर मिल रही शिकायतों का निस्तारण कराकर भारत निर्वाचन आयोग, मुख्य निर्वाचन अधिकारी को सूचित करते रहे। साथ ही फेक न्यूज को रोकने हेतु विभिन्न मीडिया/सोशल मीडिया पर सूचित करते रहे।

जिला सूचना विज्ञान अधिकारी मनोज कुमार और जिला युवा कल्याण अधिकारी वैभव सिंह और उनकी टीम द्वारा मतदाता प्रतिशत संकलन कर डाटा फीडिंग को सुनिश्चित कराया गया।

डीआईओएस अमरनाथ राय, बीएसए श्रवण कुमार गुप्ता द्वारा अपनी टीम के साथ ग्राम स्तर पर शिक्षकों और कर्मचारियों के माध्यम से लोगों को मतदान हेतु प्रेरित किया गया। इनके साथ ही डीसी एनआरएलएम बी.बी. सिंह ने सखी समूहों, डीपीआरओ यावर अब्बास ने ग्राम सचिवों, डीएसओ ए.पी. सिंह की टीम ने कोटेदारों के माध्यम से गांवों में बुलावा टोलियों को सक्रिय कर मतदान हेतु लोगों को बूथों तक बुलाने का कार्य किया। डिप्टी आरएमओ विवेक सिंह द्वारा वेब कास्टिंग टीमों को मॉनिटर करते रहे। इनके अलावा डिप्टी सीवीओ डॉ विनोद कुमार विश्वकर्मा, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नीरज कुमार,  पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कन्हैया यादव और डीपीओ दुर्गेश कुमार की टीम एनजीआरएस, डिस्ट्रिक्ट कॉल सेंटर और ईमेल व ऑफ लाइन शिकायतों का निस्तारण कराते हुए आख्या को मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय को प्रेषित किया गया।

एडीएम डॉ पंकज वर्मा द्वारा सभी लोगों का पर्यवेक्षण किया गया।

इस दौरान पुलिस प्रेक्षक रविराज खोगरे, व्यय प्रेक्षक  जितेन्द्र पटेल व पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना भी उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]