नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *लोकसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के बीच बता रहे कांटे की टक्कर* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*लोकसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के बीच बता रहे कांटे की टक्कर*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*लोकसभा चुनाव में  भाजपा और कांग्रेस के बीच बता रहे कांटे की टक्कर*

 

महाराजगंज।  सातवें चरण के हुए मतदान में महाराजगंज लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी  केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी और कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी फरेंन्दा के विधायक वीरेंद्र चौधरी बीच कांटे की टक्कर बताई जा रही है। भले ही भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी पंकज चौधरी के समर्थक जीत का दावा कर रहे हो लेकिन उनकी जीत बहुत आसान नहीं  दिखाई दे रही है जब वंदे भारत न्यूज़ संवाददाता ने चुनाव के बाद जब मतदाताओं से बात किया तो पता चला कि कहीं पर भारतीय जनता पार्टी तो कहीं पर कांग्रेस प्रत्याशी को ज्यादा वोट मिलने की बात सामने आ रही है, यही मिला जूला का असर महाराजगंज लोकसभा के पांचो विधानसभा क्षेत्र में बताई जा रही है। मतदाताओं से बातचीत करने के बाद वंदे भारत टीम इस नतीजे पर पहुंची है कि भले ही भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस समर्थक जीत का दावा कर रहे हो लेकिन दोनों प्रत्याशियों के लिए जीत बहुत आसान नहीं है वैसे राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि चुनाव में कड़ी टक्कर भले ही दिखाई दे रही है लेकिन भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी पंकज चौधरी ही चुनाव जीतेंगे, जीत का आंकड़ा पिछले चुनाव से कम हो सकता है ।  सर्वे के अनुसार इस चुनाव में बसपा के प्रत्याशी रहे मौसमे आलम को जनता ने पूरी तरह से नकार दिया है। बसपा का कैडर वोट ही उन्हें हासिल नहीं हुआ है इस वोट को इंडिया गठबंधन के  तरफ जाने की जानकारी मिल रही है। यदि ऐसा हुआ तो भारतीय जनता पार्टी की जीत आसान नहीं होगी परिणाम

कुछ भी हो सकता है। फिलहाल 4 जून को ही मतगणना होने के बाद ही सही जानकारी मिल पाएगी।

 

 

महाराजगंज से दिनेश मिश्रा की रिपोर्ट

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]