नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *सशस्त्र सीमा बल 43वाहिनी की सीमा चौकी खुनवा एवं सीमा शुल्क विभाग के संयुक्त नाका दल द्वारा 30 बोरी धान के बीज, 04 साइकिल के साथ एक तस्कर को किया गिरप्तार।* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*सशस्त्र सीमा बल 43वाहिनी की सीमा चौकी खुनवा एवं सीमा शुल्क विभाग के संयुक्त नाका दल द्वारा 30 बोरी धान के बीज, 04 साइकिल के साथ एक तस्कर को किया गिरप्तार।*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*सशस्त्र सीमा बल 43वाहिनी की सीमा चौकी खुनवा एवं सीमा शुल्क विभाग के संयुक्त नाका  दल द्वारा 30 बोरी धान के बीज, 04 साइकिल के साथ एक तस्कर को किया गिरप्तार।*

दिनांक 11.06.2024 को 43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, सिद्धार्थनगर की सीमा चौकी खुनवा और सीमा शुल्क विभाग खुनवा के जवानों ने नाका के दौरान 30 बोरी धान के बीज, 04 साइकिल के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया I सूचना मिली कि भाद मुस्त्कम, परसौना गाँव के रास्ते सीमा स्तम्भ संख्या 557 के पास से प्रतिबंधित सामानों की तस्करी होने वाली है I सुचना प्राप्त होते ही सीमा चौकी खुनवा से उप निरीक्षक सुमित कुमार के नेतृत्व में मुख्य आरक्षी देवांशु कुमार, आरक्षी प्रमोद कुमार और विभाश रजक तथा सीमा शुल्क कार्यालय खुनवा से निरीक्षक रामधारी पटेल और मुख्य आरक्षी महेंद्र कुमार चिन्हित स्थान पर पहुचे I पहुचने के कुछ समय पश्चात नाका दल द्वारा देखा गया कि कुछ व्यक्ति साइकिल और सिर पर कुछ सामन रखकर नेपाल की और जा रहे है, उनकी नजर जैसे ही नाका दल पर पड़ी वह सामन को छोड़कर भागने लगे नाका दल द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घेराबंदी कर एक तस्कर को पकड़ लिया गया बाकी सभी नेपाल सीमा नजदीक होने का फायदा उठाकर नेपाल सीमा में भाग गए I नाका दल द्वारा सामानों को  चेक किया गया तो 30 बोरी धान बीज बरामद हुआ I पकडे गए व्यक्ति से पूछ-ताछ करने पर उसने अपना नाम इजहार, उम्र-31 वर्ष, पुत्र-समसुदहा, ग्राम भाद मुस्त्कम, पोस्ट+थाना-शोहरतगढ़, जिला- सिद्धार्थनगर बताया I सामन के बारे में पूछे जाने पर उसने बताया कि उक्त सामन मुमताज बीज भण्डार परसौना का है जिसको नेपाल पहुचने पर प्रति बोरी 50 रुपये मिलता है I तत्पश्चात संयुक्त नाका दल द्वारा बरामद 30 बोरी धान के बीज, 04 साइकिल को तस्कर सहित सीमा शुल्क कार्यालय खुनवा को सुपुर्द कर दिया गया।

भारत नेपाल सीमा पर होने वाली तस्करी और अन्य अपराधों की रोकथाम के लिये नाका, पेट्रोलिंग के माध्यम से 43वी वाहिनी एस.एस.बी निरन्तर प्रयासरत है एवं अवैध रूप से हो रही तस्करी के सामान को जब्त किया जा रहा है

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]