नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा आज गोसदन मधवलिया का आकस्मिक निरीक्षण किया गया*। – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा आज गोसदन मधवलिया का आकस्मिक निरीक्षण किया गया*।

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

महराजगंज, 12 जून 2024, *जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा आज गोसदन मधवलिया का आकस्मिक निरीक्षण किया गया*।
जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान पशु शेड, वर्मी कंपोस्ट खाद, गोबर गैस प्लांट और हरे चारे की व्यवस्था को देखा। जिलाधिकारी महोदय ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी से वर्गीकृत कृत्रिम गर्भाधान योजना के प्रगति की जानकारी ली। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि 19 गायों को चिन्हित कर इस योजना पर कार्य किया जा रहा। इस संदर्भ में चयनित पशुओं के स्वास्थ्य में सुधार हेतु उन्हे हरा चारा सहित अन्य पोषक तत्व दिए जा रहे हैं। उन्होंने जिलाधिकारी महोदय को यह भी अवगत कराया कि गोसदन में गुणवत्तापूर्ण हरे चारे का उत्पादन किया जा रहा है। इस हेतु 11 एकड़ में एमपी चरी और 01 एकड़ में नेपियर घास का उत्पादन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गोसदन में कुल 525 गोवंश हैं, जिनके लिए चारा, भूसा, दाना आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। जिलाधिकारी ने गर्मी के दृष्टिगत गोवंश के लिए साफ ताजा पेयजल और नहलाने की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। उन्होंने गोसदन हेतु 50 पंखे क्रय करने का भी निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने गोसदन को आत्मनिर्भर बनाने हेतु संचालित गोबर गैस प्लांट और वर्मी कंपोस्ट उत्पादन के विषय में बीडीओ निचलौल से जानकारी ली। बीडीओ निचलौल ने बताया कि गोबर गैस प्लांट सुचारू रूप से संचालित है और उससे गोसदन में विद्युत आपूर्ति भी हो रही है। वर्मी कंपोस्ट का उत्पादन भी समूह की महिलाओं द्वारा किया जा रहा है और उनके माध्यम से ही उत्पादित खाद की बिक्री भी की जा रही है। वर्तमान में 800 बोरी का विक्रय किया जा चुका है, जबकि 800 बोरी वर्मी कंपोस्ट तैयार किया जा जा रहा है। उन्होंने बताया कि 01 बोरी में 30 किग्रा वर्मी होता है और कीमत ₹ 210/– होती है।
जिलाधिकारी ने गोसदन में वृक्षारोपण की तैयारियों को भी ससमय पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पशुओं के पोषण स्तर में सुधार हेतु पर्याप्त मात्रा में हरा चारा उत्पादन और नियमित स्वास्थ्य परीक्षण हेतु भी निर्देशित किया।
निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार राय, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. यू.एन. सिंह, उपजिलाधिकारी निचलौल  मुकेश सिंह, बीडीओ निचलौल सुश्री शमा सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

July 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]