नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *5घंटे वाराणसी में रहेंगे पीएम मोदी-किसानों से करेंगे संवाद–बाबा विश्वनाथ का लेंगे आशीर्वाद* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*5घंटे वाराणसी में रहेंगे पीएम मोदी-किसानों से करेंगे संवाद–बाबा विश्वनाथ का लेंगे आशीर्वाद*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*5घंटे वाराणसी में रहेंगे पीएम मोदी-किसानों से करेंगे संवाद–बाबा विश्वनाथ का लेंगे आशीर्वाद*

 

वाराणसी——-तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेने के बाद वाराणसी के सांसद नरेन्द्र मोदी 18 जून को वाराणसी आएंगे। पीएम यहां लगभग पांच घंटे रहेंगे। इस दौरान जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन व मां गंगा की आरती कर आशीर्वाद लेंगे। राजातालाब के समीप मेहदीगंज में जनसभा की तैयारी जोरों पर है। सीएम योगी आज तैयारी देखने के लिए वाराणसी आएंगे।

 

पीएम की राजातालाब के समीप मेहदीगंज में जनसभा होगी। मोदी किसानों, बीजेपी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों समेत 50 हजार लोगों से संवाद करेंगे। इसके बाद बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन करने जाएंगे। बाबा का आशीर्वाद लेने के बाद प्रधानमंत्री दशाश्वमेध घाट की विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती में सम्मिलित होंगे। मेहदीगंज में कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों में प्रशासनिक अमला जुटा हुआ है। कार्यक्रम स्थल पर जर्मन हैंगर लगाए जा रहे हैं। वहीं मिट्टी के समतलीकरण समेत तीन हेलिपैड बनाने का काम भी किया जा रहा है।

 

मैदान को जेसीबी और रोलर से समतल किया जा रहा है। आसपास के किसानों के खेतों को समतल कर अंतिम रूप दिया जा रहा है। सभा स्थल को अंतिम रूप देने के लिए राजस्व विभाग विद्युत विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों की ओर से बिजली के खंभों को हटाया जा रहा है। लगभग 14 एकड़ जमीन में जनसभा स्थल, पार्किंग व हेलीपैड आदि की व्यवस्था कराई जा रही है। भाजपाजनों ने कार्यक्रम में 50 हजार लोगों को जुटाने का लक्ष्य रखा है। इसको लेकर तैयारी में जुट गए हैं।

 

पीएम के आगमन के मद्देनजर प्रशासनिक अमला भी मुस्तैद है। सीएम खुद तैयारी देखने वाराणसी आ रहे हैं। वहीं आला अधिकारियों की टीम भी कार्यक्रम का लगातार चक्रमण कर तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी है। मंडलायुक्त, सीपी, डीएम समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचकर तैयारी देख रहे हैं। वहीं अन्य विभागों के अधिकारियों की भी ड्यूटी लगाई गई है। ताकि उनकी देखरेख में तैयारी को मुकम्मल किया जा सके।

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]