नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *जिलाधिकारी अनुनय झा ने पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा और डीएफओ नवीन प्रकाश शाक्य के साथ महाव नाले का और विभिन्न तटबंधों का निरीक्षण किया* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*जिलाधिकारी अनुनय झा ने पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा और डीएफओ नवीन प्रकाश शाक्य के साथ महाव नाले का और विभिन्न तटबंधों का निरीक्षण किया*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*जिलाधिकारी अनुनय झा ने पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा और डीएफओ नवीन प्रकाश शाक्य के साथ महाव नाले का और विभिन्न तटबंधों का निरीक्षण किया*।

जिलाधिकारी ने महाव नाले का 08.00 किमी से 08.700 किमी तक का निरीक्षण किया। उनके  द्वारा महाव नाले की सिल्ट सफाई, कटाव निरोधक कार्यों, तटबंधों के सुदृढ़ीकरण और अन्य बाढ़ निरोधक कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। नाले की बाढ़ से जंगल क्षेत्र के गांवों को सुरक्षित करने हेतु कंटुअरिंग करने हेतु वन विभाग को निर्देशित किया। उन्होंने एक्सईएन इंडो–नेपाल को सीमा के निकट निर्माणाधीन पुल के नीचे से मलबा को तत्काल हटाने का निर्देश दिया ताकि पानी के प्रवाह में कोई बाधा न उत्पन्न हो।

इसके उपरांत जिलाधिकारी ने धानी ब्लॉक में बेलसड़ रिगौली तटबंध का निरीक्षण किया। उन्होंने तटबंध पर चल रहे कटावरोधी कार्यों को बारिश से पूर्व पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने तटबंध के संवेदनशील बिंदुओं की निरंतर निगरानी सुनिश्चित करने हेतु एसडीएम फरेंदा को निर्देशित किया।

जिलाधिकारी ने कहा कि बाढ़ निरोधक समस्त कार्य बाढ़ से पूर्व विभाग पूर्ण कर ले। साथ ही तटबंधों की सुरक्षा और बाढ़ की स्थिति में प्रभावित गांवों में सहायता उपलब्ध कराने हेतु सभी तैयारियां भी समय से सुनिश्चित करें। किसी भी स्तर पर शिथिलता क्षम्य नहीं होगी।

निरीक्षण के दौरान नौतनवां एसडीएम नंद प्रकाश मौर्या, एसडीएम फरेंदा  नवीन कुमार, तहसीलदार फरेंदा  कर्ण सिंह, सहायक अभियंता आमोद कुमार, जेई राधे मोहन सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]