नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *नगर पालिका परिषद सिसवा के चेयरमैन श्रीमती शकुंतला जायसवाल का पावर हुआ सीज* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*नगर पालिका परिषद सिसवा के चेयरमैन श्रीमती शकुंतला जायसवाल का पावर हुआ सीज*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*नगर पालिका परिषद सिसवा के चेयरमैन श्रीमती शकुंतला जायसवाल का पावर हुआ सीज*

 

 

महराजगंज-नगर पालिका परिषद सिसवा के चेयरमैन शकुंतला जायसवाल का पावर शासन ने सीज कर एसडीएम को सौंपने का आदेश दिया है।  सिसवा नगर पालिका में भ्रष्टाचार की जांच लंबे अरसे से चल रही थी।

 

इस दौरान नगर पालिका परिषद सिसवा के चेयरमैन शकुंतला जायसवाल का पावर शासन ने सीज कर एसडीएम को सौंपने का आदेश दिया है।

 

 

शासन ने पावर सीज करते हुए अधिनियम 1916 की धारा 48 की उपधारा (2) 2A के अंतर्गत जांच करने के लिए जिला अधिकारी महराजगंज को नामित किया गया है।

 

सिसवा नगर पालिका परिषद का उप चुनाव 13 मार्च 2021 को वोटिंग, 15 मार्च को मतगणना और 25 मार्च को शपथ ग्रहण के साथ जिस महिला चेयरमैन का पावर सीज किया गया है वह 4079 वोटों से जीती थी। दूसरे नंबर पर अभिमंत्रित सिंह उनके निकटतम प्रतिद्धंदी थे। समय का चक्र बदलता गया और ठीक दो वर्ष बाद जून 2024 को चेयरमैन का पावर सीज कर दिया गया।

 

तत्कालीन डीएम सतयेंद्र झा ने 19 बिन्दुयों की  जांच की थी जिसमें जिसमें भ्रष्टाचार उजागर भी हुआ था। इस प्रकरण में अब नए एसडीएम की तैनाती की गई है।  बता दें कि उत्तर प्रदेश के नगर विकास अनुभाग-6 द्वारा पत्रांक संख्या 2629 नौ जून 2022 लखनऊ द्वारा 19 दिसंबर 2022 को नगर पालिका परिषद सिसवा बाजार की अध्यक्षा को डीएम महराजगंज द्वारा अध्यक्षा को पद से हटाए जाने की संस्तुति पर प्रथम कारण बताओ नोटिस जारी की गई थी।

 

14 नवंबर 2022 को डीएम ने प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश शासन को आख्या भेजकर जीईएम टेंडर में अनियमितता सिद्ध पर कार्यवाही की रिपोर्ट भेजी थी। डीएम ने 19 दिसंबर 2022 को प्रमुख सचिव, नगर विकास विभाग व आयुक्त गोरखपुर मंडल को पत्र भेजकर नगर पालिका परिषद सिसवा अध्यक्षा व उनके पति एवं अन्य निकाय कर्मचारियों की पदोन्नति की जांच समिति नियम विरूद्ध पाए जाने पर कार्यवाही को लिखा था।

 

17 फरवरी 2023 को डीएम ने अध्यक्षा द्वारा 13 कार्यों हेतु जारी टेंडर में पूर्व से निर्मित कार्यों को सम्मिलित किए जाने के स्थलीय निरीक्षण पर जांच समिति द्वारा वित्तीय अनियमितता पाई गई थी। 28 फरवरी 2023, 04 जुलाई 2023 को 15 बिंदुओं के आरोप पत्र पर अंतिम सुनवाई एवं अध्यक्षा को अपना पक्ष प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान कर पद से हटाए जाने की संस्तुति पर पुनः कारण बताओ नोटिस जारी हुई थी। इस प्रकरण पर आज अंतिम मुहर लगाते हुए नगर पालिका परिषद सिसवा बाजार की अध्यक्ष शकुंतला जायसवाल पत्नी गिरिजेश जायसवाल के पावर सीज की कार्यवाही की गई।

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

May 2025
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]