नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *नगर पालिका के कार्यों की जांच कराने के लिए मंडलायुक्त से शिकायत* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*नगर पालिका के कार्यों की जांच कराने के लिए मंडलायुक्त से शिकायत*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*नगर पालिका के कार्यों की जांच कराने के लिए मंडलायुक्त से शिकायत*

 

नौतनवा महाराजगंज। नगर पालिका के कार्यों की जांच कराने तथा कार्य स्थल पर  बोर्ड लगाने के लिए भाजपा नेता व सहकारी उपभोक्ता भंडारण लिमिटेड महाराजगंज के डायरेक्टर प्रवीण त्रिपाठी ने मंडला आयुक्त को पत्र लिखकर जांच की मांग किया है अपने ही पार्टी के नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ पत्र लिखने से भाजपा नौतनवा में दो गुटों में बटती हुई दिखाई दे रही है। नगर  पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि पहले भी भाजपा के कार्यकर्ता रहे  हैं लेकिन बीच में नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए भाजपा से टिकट न मिलने के कारण पूर्व विधायक अमनमणि त्रिपाठी ने निर्दल प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ाया था और उन्हें जीत मिली थी। बाद में नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी लोकसभा चुनाव के पूर्व पूरे दलबल के साथ भाजपा में शामिल हो गए और लोकसभा चुनाव में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के चुनाव अभियान में जुड़ गए। वही  उनके धूर विरोधी पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष गुड्डू खान ने भी भाजपा की सदस्य ग्रहण कर ली और यह भी लोकसभा चुनाव के अभियान में लग गए। ऐसा माना जा रहा था की दोनों लोगों के एक पार्टी में शामिल हो जाने के बाद विरोध का सुर बंद हो जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ । एक पार्टी में रहने के बाद भी वर्तमान अध्यक्ष बृजेश मणि को अपने ही घर में विरोध का सामना करना पड़ रहा है। नौतनवा में यह पहले से ही क्यास लगाया जा रहा था के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष गुड्डू खान और उनके विरोधी वर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी दोनों लोग एक साथ एक ही नेता के संरक्षण में रह पाएंगे कि नहीं इसकी चर्चा नगर में हो रही थी । अभी कुछ माह भी नहीं बीते की विरोध  सामने आ गए । नगर पालिका के खिलाफ प्रवीण त्रिपाठी का शिकायतीपत्र सामने आते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में विरोध की चर्चा शुरू हो गई है।प्रवीण त्रिपाठी विरोधी खेमे के  बताये जाते है।

 

 

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

December 2025
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]