नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में नगर निकायों की समीक्षा अधिशासी अधिकारियों के साथ की गई।* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में नगर निकायों की समीक्षा अधिशासी अधिकारियों के साथ की गई।*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

महराजगंज 29 जून 2024, *जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में नगर निकायों की समीक्षा अधिशासी अधिकारियों के साथ की गई।*

जिलाधिकारी ने नगर क्षेत्र में शुद्ध पेयजल, साफ–सफाई व नगरीय निकायों में किये जा रहे निर्माण  व विकास कार्यों की जानकारी ली।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जिन कार्यों में कार्यादेश जारी हो गया है, उनमें तुरंत कार्य आरंभ कराएं। जिन कार्यों का टेंडर प्रस्तावित है, उनका टेंडर जल्द से जल्द जारी करें। जिलाधिकारी महोदय ने सफाई शुल्क के वसूली के विषय में जानकारी ली। नगर पालिका महराजगंज में वसूली की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए शुल्क प्राप्ति में वृद्धि का निर्देश दिया, जबकि सिसवा में और नौतनवां में सफाई शुल्क में अपेक्षित प्रगति न होने पर वेतन बाधित करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि सभी निकाय जुलाई माह में लक्ष्य निर्धारित करते हुए अनिवार्यतः सफाई शुल्क वसूली सुनिश्चित करें और निकायों में साफ–सफाई पर विशेष ध्यान दें।

जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि सभी निकायों में गोशाला और एमआरएफ सेंटर के निर्माण को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जाए। उन्होंने मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के क्रियान्वयन में भी तेजी लाने का निर्देश दिया। साथ ही निर्माण कार्यों को गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कार्यों में शिथिलता कत्तई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

समीक्षा बैठक में अनुपस्थित रहने और निर्माण कार्यों में अपेक्षित प्रगति न होने पर जिलाधिकारी  द्वारा फरेन्दा की अधिशासी अधिकारी का वेतन बाधित करते हुए चेतावनी जारी करने का निर्देश दिया।

बैठक में अपर जिलाधिकारी डा0 पंकज कुमार वर्मा,सदर एसडीएम रमेश कुमार यादव, महराजगंज, परतावल, पनियरा, सिसवा, नौतनवा, सोनौली, बृजमनगंज के अधिशासी अधिकारी उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]