नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *जिलास्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन सदर तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी रमेश कुमार यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुआ*। – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*जिलास्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन सदर तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी रमेश कुमार यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुआ*।

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

महराजगंज, 06 जून 2024,जिलास्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन सदर तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी  रमेश कुमार यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

समाधान दिवस में कुल 27 जनशिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें मौके पर दो शिकायतों का निस्तारण किया गया। जनशिकायतों में मुख्यतः राजस्व, सिंचाई, नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में जल भराव आदि से संबंधित मामले रहे। उपजिलाधिकारी सदर द्वारा जनपद में अधिक बरसात के कारण जगह–जगह जलभराव की समस्याओं के निस्तारण हेतु नगर पालिका को मौके का मुआयना कर पानी निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा बाढ़ चौकियों पर निगरानी को बढ़ाने का निर्देश दिया। उन्होंने बरसात के दौरान तटबंधों की निगरानी हेतु सिंचाई विभाग को निर्देशित किया और कहा कि अगर कहीं कोई समस्या है तो वहां मरम्मत कार्य को तत्काल प्रभाव से पूरा किया जाए। साथ ही नावों व गोताखोरों की उपस्थिति बाढ़ चौकियों पर सुनिश्चित की जाए।

उपजिलाधिकारी सदर ने भूमि विवाद के प्रकरणों में राजस्व व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम को स्थलीय निरीक्षण कर प्रकरणों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारित करने का निर्देश दिया। शिकायतकर्ताओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि सभी शिकायतों का  प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण शिकायत सुनिश्चित किया जाएगा।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीसी मनरेगा करुणाकर अदीब, तहसीलदार अमित सिंह, जिला कृषि अधिकारी वीरेंद्र कुमार, जिला अल्पसंख्यक अधिकारी  नीरज कुमार अग्रवाल, डिप्टी सीवीओ विनोद विश्वकर्मा, ईओ नगरपालिका महराजगंज  आलोक कुमार सहित जिलास्तरीय और संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]