नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *बिजली फाल्ट ठीक करने गये लाइनमैन की करंट लगने से हुई मौत* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*बिजली फाल्ट ठीक करने गये लाइनमैन की करंट लगने से हुई मौत*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*बिजली फाल्ट ठीक करने गये लाइनमैन की करंट लगने से हुई मौत*

 

 

महराजगंज-नौतनवा नगर पालिका परिषद वार्ड नंबर 8 मधुबन नगर नौतनवा में शनिवार को बिजली फाल्ट ठीक करते समय करंट की चपेट में आने से लाइन मैन की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज दिया।

 

महराजगंज स्थित नौतनवा कस्बे के वार्ड नंबर 8 मधुबन नगर नौतनवा में शनिवार को बिजली फाल्ट ठीक करते समय करंट की चपेट में आने से लाइन मैन की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज दिया

 

जानकारी के मुताबिक, परसा मलिक थाना क्षेत्र के सिरसिया खास टोला इमलिहवा निवासी दिनेश मौर्या 40 वर्ष विद्युत वितरण उप खंड नौतनवा में संविदा पर लाइन मैन थे। शनिवार को दोपहर बाद लगभग तीन बजे नौतनवा वार्ड नंबर 8 मधुबन नगर नौतनवा में शटडाउन लेकर लाइन ठीक कर रहे थे कि अचानक करंट की चपेट में आ गए, जिससे वह पोल से नीचे गिर गए।

 

जानकारी मिलते मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने तत्काल इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी अनीता दहाड़े मार रोते हुए अचेत हो जा रही थी।

 

जानकारी मिलते ही मौके पर जेई संजीत कुमार तथा विद्युत कर्मी पहुंच गए। जेई संजीत कुमार ने बताया कि मृतक दिनेश संविदा पर लाइन मैन थे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]