नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *पैसेंजर ट्रेनों का समय बदला-यात्रा करने वाले यात्रियों को मिलेगी राहत* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*पैसेंजर ट्रेनों का समय बदला-यात्रा करने वाले यात्रियों को मिलेगी राहत*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*पैसेंजर ट्रेनों का समय बदला-यात्रा करने वाले यात्रियों को मिलेगी राहत*

 

 

नौतनवा। गोरखपुर नौतनवा रेल खंड पर चलने वाली दो पैसेंजर ट्रेनों के समय में रेलवे प्रशासन ने परिवर्तन कर दिया है। समय परिवर्तन होने से गोरखपुर तक यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी राहत मिली है। नकहा जंगल से चलकर नौतनवा तक आने वाली 05471 पैसेंजर ट्रेन पहले 1:45 बजे नकहा जंगल से चलकर मनीराम, पीपीगंज, कैंपियरगंज, आनंदनगर, लक्ष्मीपुर, नईकोट होते हुए 4:15 बजे नौतनवा पहुंचती थी।

 

समय परिवर्तन होने से अब यह ट्रेन 2:50 बजे नकहा जंगल से चलकर 5:15 बजे नौतनवा पहुंच रही है। इसी तरह से 05377 डेमू ट्रेन का समय 4:05 बजे नकहा जंगल से चलकर 6:35 बजे नौतनवा पहुंचती थी। अब डेमू ट्रेन नकहा जंगल से शाम 5:30 बजे चलकर रात 8:05 बजे पहुंचती है। ट्रेन के समय में परिवर्तन होने से गोरखपुर इलाज कराने तथा अन्य जरूरत के लिए तथा विद्यालय जाने वाले के छात्रों, कर्मचारियों, अधिवक्ताओं आदि लोगों के लिए बेहतर हो गया है

विभिन्न विभागों में कार्य करने वाले कर्मचारी जो प्रतिदिन ट्रेन से यात्रा करते हैं उनको कार्यालय से छूटने के बाद आसानी से ट्रेन मिल जा रही है। जितेंद्र, राघवेंद्र, बृजेश कुमार, अमित कुमार श्रीवास्तव, सूरज मद्धेशिया, विशाल कुमार, शिवानी, संध्या, रागिनी आदि लोगों ने बताया कि गोरखपुर जाने के बाद समय से ट्रेन मिल जा रही पहले ट्रेन छूट जाती थी।

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]