नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *आपरेशन कायाकल्प के अंतर्विभागीय समन्वय से विभिन्न मानकों पर परिषदीय विद्यालयों और उनमें स्थापित आंगनबाड़ी केंद्रों के संतृप्तीकरण के संदर्भ में जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की गई है।* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*आपरेशन कायाकल्प के अंतर्विभागीय समन्वय से विभिन्न मानकों पर परिषदीय विद्यालयों और उनमें स्थापित आंगनबाड़ी केंद्रों के संतृप्तीकरण के संदर्भ में जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की गई है।*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*आपरेशन कायाकल्प के अंतर्विभागीय समन्वय से विभिन्न मानकों पर परिषदीय विद्यालयों और उनमें स्थापित आंगनबाड़ी केंद्रों के संतृप्तीकरण के संदर्भ में जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की गई है।*

महराजगंज-जिलाधिकारी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि शासन की मंशा है परिषदीय विद्यालयों में बेहतर शैक्षणिक वातावरण हो और इन विद्यालयों में ज्यादा से ज्यादा छात्र–छात्राओं का नामांकन सुनिश्चित किया जाए। इसी के दृष्टिगत उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन संचालित कक्षा 01 से 08 तक के विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के अधिकाधिक नामांकन को प्रोत्साहन देने,  शत-प्रतिशत नामांकन कराने और के उद्देश्य से आपरेशन कायाकल्प के माध्यम से परिषदीय विद्यालयों को विभिन्न मानकों पर संतृप्तीकरण के कार्य को गति देते हुए प्राथमिकता के आधार पर विद्यालयों में बेहतर शैक्षणिक वातावरण तैयार करने हेतु राजपत्रित अधिकारियों को भी परिषदीय विद्यालयों को गोद लिए जाने का निर्देश है।

शासन की नीतियों के अनुरूप सभी ब्लाकों में 50 परिषदीय विद्यालयों में आधारभूत संरचना, शैक्षणिक सुविधाओं, विद्यार्थियों का नामांकन बढ़ाने हेतु 50 अधिकारियों को गोद दिए जाने का निर्णय लिया गया है। संबंधित अधिकारी अंतर्विभागीय समन्वय व सहयोग से विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों का कायाकल्प निर्धारित मानकों पर सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि परिषदीय विद्यालयों में  शैक्षणिक स्तर को उठाना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। संबंधित अधिकारी अपने विद्यालयों में जाकर कमियों और आवश्यकताओं को चिन्हित करें और आवश्यक कार्यों पर एक विस्तृत आख्या 15 दिन के भीतर प्रस्तुत करें। इसके उपरांत कमियों को दूर करने और विद्यालयों के उच्चीकरण हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने बीएसए को कायाकल्प के तहत निर्धारित मानकों के सापेक्ष न्यूनतम संतृप्त 50  विद्यालय और प्रत्येक विद्यालय के लिए एक जिलास्तरीय अधिकारी/बीडीओ/ईओ को नामित कर सूची प्रेषित करें। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि चयनित विद्यालयों को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित करें। इनमे होने वाले शिक्षक–अभिभावक बैठक में जाएं और अभिभावकों को बच्चों को स्कूल भेजने हेतु प्रेरित करें। नियमित रूप से विद्यालयों का निरीक्षण करें और विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार कराएं। इससे न सिर्फ बच्चों का भविष्य बेहतर होगा बल्कि एक अधिकारी और नागरिक के रूप में भी हमे आत्मसंतुष्टि प्राप्त होगी।

जिलाधिकारी द्वारा जनपद के 50 परिषदीय विद्यालयों को  मॉडल स्कूल के रूप में विकसित करने हेतु 50 अधिकारियों को गोद दिया गया है। संबंधित अधिकारियों द्वारा चयनित विद्यालयों में आधारभूत संरचना और शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार को सुनिश्चित किया जाएगा। चयनित विद्यालयों को जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, सीएमओ सहित 50 अधिकारियों द्वारा गोद लिया जाएगा।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन, अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा, डीसी मनरेगा करुणाकर अदीब, पीडी राम दरश चौधरी, सीएमओ डॉ दिलीप सिंह, बीएसए श्रवण कुमार गुप्ता, एआर कॉपरेटिव सुनील गुप्ता, एसडीएम सदर रमेश कुमार, सभी बीडीओ/ईओ सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]