नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *महाराजगंज से बड़ी खबर- महाराजगंज जिले के कुछ जनप्रतिनिधि सपा और कांग्रेस के बड़े नेताओं के संपर्क में* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*महाराजगंज से बड़ी खबर- महाराजगंज जिले के कुछ जनप्रतिनिधि सपा और कांग्रेस के बड़े नेताओं के संपर्क में*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*महाराजगंज से बड़ी खबर-

 

महाराजगंज जिले के कुछ जनप्रतिनिधि सपा और कांग्रेस के बड़े नेताओं के संपर्क में*

 

महाराजगंज। जिले मे कुल पांच विधानसभा सीटों पर तीन पर भारतीय जनता पार्टी के विधायक तो एक पर निषाद पार्टी और एक पर कांग्रेस के विधायक हैं, लोकसभा चुनाव के समय सत्ता दल से जुड़े कुछ जनप्रतिनिधि सपा और कांग्रेस से लोकसभा का चुनाव लड़े कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री व फरेन्दा से विधायक वीरेन्द्र चौधरी  के संपर्क में रहने की बात प्रकाश में आ रही है,राजनीतिक जानकारों के अनुसार वह जनप्रतिनिधि लोकसभा चुनाव में भी भीतरघात में लगे हुए थे, चुनाव से ही कांग्रेस और सपा नेताओं के संपर्क में रहने की बात बताई जा रही है, जानकारों का यहां तक कहना है की केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी दूसरी बार मंत्री बनने के बाद  महाराजगंज जनपद में जब उनके प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत कार्यक्रम रखा गया था। उस समय वह जनप्रतिनिधि कई कार्यकर्ताओं और ग्राम प्रधानों को मंत्री जी के स्वागत कार्यक्रम में जाने से दूरी बनाए रखने को कहे थें,इस बात की भनक पार्टी के बड़े नेताओं और मंत्री जी को हो गई तब से मंत्री और उस जनप्रतिनिधि के बीच में काफी दूरियां बन गई है। भाजपा के एक वरिष्ठ कार्यकर्ता ने नाम न लिखने की शर्त पर  बताया कि अभी हाल में उस जनप्रतिनिधि ने भाजपा के मंडल अध्यक्षों और कुछ कार्यकर्ताओं को अपने पास बुलाया था उस समय कार्यकर्ताओं के ऊपर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने यहां तक चेतावनी दे डाली की मंत्री जी के पास जाने वाले लोग हमारे पास किसी काम के लिए न  आए उस जनप्रतिनिधि द्वारा मंत्री जी के करीबी कुछ कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ अभद्रता करने की बात भी बताई जा रही है,मंत्री जी से दूरी बनने के बाद से ही लगातार वह सपा और कांग्रेस के बड़े नेताओं के संपर्क में है, बताया यह भी  बताया जा रहा है कि यदि दल बदल विधेयक कानून लागू न होता तो अब तक पार्टी बदलकर दूसरे दल में वह जा चुके होते इस संबंध में जब कांग्रेस के बड़े नेता उत्तर प्रदेश के महामंत्री और फरेंदा से विधायक वीरेंद्र चौधरी से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि सत्ताधारी दल से जुड़े कुछ जनप्रतिनिधि हमारे संपर्क में है वह कभी भी हमारी पार्टी में आ सकते हैं।

 

 

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]