नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *काशी विश्वनाथ मंदिर के पास बड़ा हादसा, 2 मकान गिरे, कई लोग मलबे में दबे, NDRF बचाव कार्य में जुटी* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*काशी विश्वनाथ मंदिर के पास बड़ा हादसा, 2 मकान गिरे, कई लोग मलबे में दबे, NDRF बचाव कार्य में जुटी*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*काशी विश्वनाथ मंदिर के पास बड़ा हादसा, 2 मकान गिरे, कई लोग मलबे में दबे, NDRF बचाव कार्य में जुटी*

श्री काशी विश्वनाथ विशिष्ट परिक्षेत्र के येलो ज़ोन में देर रात दो मकान गिर गए, जिसमें पांच घायल लोगों को रेस्क्यू कर अस्पताल भेजा गया है। हादसा चौक थानाक्षेत्र के खोआ गली चौराहे पर हुआ, जहां 70 साल पुराने मकान अचानक धराशायी हो गए। बताया जा रहा है कि प्रसिद्व जवाहिर साव कचौड़ी वाले के ऊपर स्थित राजेश गुप्ता और मनीष गुप्ता के इन मकानों के मलबे में आठ लोग दबे थे।

स्थानीय पुलिस और एनडीआरएफ की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। कई लोगों को मलबे से निकालकर अस्पताल भेजा गया है, जिसमें गम्भीर रूप से घायल एक सिपाही भी शामिल है, जिसे कबीरचौरा स्थित मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मंदिर जाने वाले गेट नंबर 4 को बंद कर दिया गया है, जबकि गेट नंबर 1 और 2 से एंट्री दी जा रही है। घटना स्थल पर अधिकारियों ने सुरक्षा की दृष्टि से मीडिया को भी कवरेज के लिए गली में प्रवेश करने से रोक दिया है। रेस्क्यू अभियान अभी भी जारी है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]