*जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा महराजगंज–निचलौल राष्ट्रीय राजमार्ग 730 एस के संदर्भ में एनएचएआई के पदाधिकारियों और व्यापार मंडल के साथ बैठक की गई।*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
*जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा महराजगंज–निचलौल राष्ट्रीय राजमार्ग 730 एस के संदर्भ में एनएचएआई के पदाधिकारियों और व्यापार मंडल के साथ बैठक की गई।*
महराजगंज-मार्ग पर पड़ने वाले व्यापारिक प्रतिष्ठानों की ओर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों द्वारा उनकी समस्याओं और सड़क चौड़ीकरण से उत्पन्न होने वाली आशंकाओं से अवगत कराया गया। व्यापार मंडल ने बताया कि सरकारी भूमि पर स्थित 148 व्यापारिक प्रतिष्ठानों, निजी भूमि पर स्थित 91 व्यापारिक प्रतिष्ठानों सहित लगभग 250 व्यापारियों द्वारा प्रस्तावित राजमार्ग के कारण क्षति होने की आशंका व्यक्त की जा रही है।
जिलाधिकारी महोदय ने व्यापार मंडल की सभी समस्याओं को सुना और एनएचएआई पदाधिकारियों को व्यापारियों की समस्याओं की समस्याओं को दृष्टिगत रखते हुए और यथासंभव उनकी समस्याओं का समाधान करते हुए सड़क चौड़ीकरण का प्लान तैयार कर प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने व्यापार मंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा आपकी आशंकाओं का संज्ञान लिया गया है और जिला प्रशासन राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के साथ मिलकर पूरा प्रयास करेगा कि उक्त मार्ग पर पड़ने वाले व्यापारिक अधिष्ठानों को न्यूनतम नुकसान हो और किसी व्यापारी को आर्थिक नुकसान न उठाना पड़े।
बैठक में अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा, तहसीलदार सदर अमित सिंह सहित एनएचएआई के पदाधिकारी और व्यापार मंडल के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा
