*अवैध कब्जे को खाली करवाने को लेकर सीएम को लिखा पत्र*
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
*अवैध कब्जे को खाली करवाने को लेकर सीएम को लिखा पत्र*
फरेंदा महाराजगंज ग्राम सभा की भूमि पर पूर्व ग्राम प्रधान मदरहा कटकही के द्वारा सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जे करवाने को लेकर ग्राम प्रधान मदरहा कटकही ज्ञानमती ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर अभिलंब सरकारी जमीन को खाली करवाने की मांग की है। विकासखंड लक्ष्मीपुर क्षेत्र के ग्राम सभा मदरहा कटकही के पूर्व प्रधान समेत कई लोगों द्वारा ग्राम सभा की भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया है, किए गए शिकायती पत्र पर बीते दिन राजस्व विभाग की टीम के द्वारा सीमांकन किया गया, लेकिन वास्तविक हल अभी तक नहीं निकल कर सामने आया है, विकासखंड लक्ष्मीपुर ग्राम पंचायत मदरहा कटकही के ग्राम प्रधान ज्ञानमती देवी ने मुख्यमंत्री को पत्र देकर लिखा है, कि ग्राम सभा की नवीन परती आराजी नंबर 894 रकबा 0:134 हेक्टेयर की जमीन पर गांव के फिरोज आलम, मोहम्मद पुत्रगण जैस मोहम्मद आदि ने सरकारी भूमि पर बाउंड्री वॉल करके अवैध कब्जा कर लिया है,उक्त भूमि पर हुए अवैध कब्जे को हटाने की मांग किया गया था। पूर्व प्रधान ने आराजी नंबर नवीन परती भूखंड 326 रकबा 0,202 हेक्टेयर को भी कब्जा कर लिया गया है, जिससे गांव के विकास कार्यों में बाधा आ रही है, उक्त गांव सभा का पूर्व ग्राम प्रधान ने अपने रिश्तेदारों से भी भूमि पर कब्जा करवा रखा है,उप जिलाधिकारी नौतनवा के अलावा संपूर्ण समाधान दिवस में कई बार शिकायती पत्र दिया गया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई, अंत में थक हार कर सुबे के मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र देकर सरकारी जमीन पर हुए अवैध कब्जा हटाने की मांग किया है, जिसको लेकर बीते दिनों नायब तहसीलदार नौतनवा सौरभ कुमार श्रीवास्तव, चकबंदी लेखपाल शिवाकांत सिंह, लेखपाल अंजनी पांडे, धर्मेंद्र पांडे,गुड्डन उपाध्याय ने उक्त भूमि पर पहुंचकर सीमांकन किया, इस दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शिव प्रसाद यादव, अब्दुल सलाम, विजय,सिराजुद्दीन, मौजूद रहे। इस संबंध में पूछे जाने पर हल्का लेखपाल धर्मेंद्र पांडे ने बताया कि उक्त सरकारी जमीन पर हुए अवैध कब्जे को लेकर वर्तमान प्रधान की शिकायत पर मौके पर पहुंचकर सीमांकन किया गया है,और अवैध कब्जाधारियों को नोटिस जारी किया गया है।
इस संबंध में प्रधान प्रतिनिधि शिव प्रसाद यादव ने बताया की पूर्व प्रधान दबंग किस्म के आदमी हैं, हमें बार-बार धमकी दिया जा रहा है,
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space





