नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में विकास कार्यों के संबंध में सीएम डैशबोर्ड पर विभिन्न योजनाओं के प्रगति की समीक्षा कलेक्ट्रेट सभागार में की गई।* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में विकास कार्यों के संबंध में सीएम डैशबोर्ड पर विभिन्न योजनाओं के प्रगति की समीक्षा कलेक्ट्रेट सभागार में की गई।*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

महराजगंज, 20 अगस्त 2024, जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में विकास कार्यों के संबंध में सीएम डैशबोर्ड पर विभिन्न योजनाओं के प्रगति की समीक्षा कलेक्ट्रेट सभागार में की गई।

जिलाधिकारी ने बिंदुवार विभिन्न परियोजनाओं में प्रगति की जानकारी संबंधित विभाग ली। जिलाधिकारी महोदय ने निर्देशित किया कि सभी विभाग सुनिश्चित करें कि सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित फ्लैगशिप योजनाओं के क्रियान्वयन में कोई शिथिलता न होने पाए। साथ ही पेंशन सहित विभिन्न  योजनाओं में प्राप्त आवेदनों का निस्तारण समयान्तर्गत करें। कहा कि डेटा फीडिंग में कोई त्रुटि न हो अथवा कोई डेटा पोर्टल पर छूटने न पाए, जिससे जनपद की रैंकिंग पर विपरीत प्रभाव पड़े।

उन्होंने सीएम डैशबोर्ड पर बी, सी, डी और ई ग्रेड वाली परियोजनाओं में सुधार हेतु संबंधित अधिकारियों को कड़ा निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि नियमित समीक्षा करते हुए परियोजना की प्रगति को तेज करें। कहा कि विभिन्न योजनाओं में प्राप्त आवेदनों को लंबित न रखें और  समयान्तर्गत निस्तारित करें।

जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री कुसुम योजना के अंतर्गत अवशेष सोलर पंपों को इस माह के अंत तक लगवाने का निर्देश जिला कृषि अधिकारी को दिया। साथ ही सेतु व सड़क निर्माण की प्रगति को तेज करने हेतु कार्यदाई संस्थाओं को निर्देशित किया।

जिलाधिकारी ने कहा कि सभी विभाग सुनिश्चित करें कि शासन की मंशा के अनुरूप योजनाओं का प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन हो। समय उपरांत लंबित आवेदनों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करें। विभिन्न परियोजनाओं में वित्तीय एवं भौतिक प्रगति को सुनिश्चित करें।

मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन ने कहा कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार सभी अधिकारी अपने विभाग से संबंधित योजनाओं/परियोजनाओं की गहन समीक्षा करते हुए बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित करें। धरातल पर योजनाओं की प्रगति पर कड़ी निगरानी करें और सुनिश्चित करें कि योजनाओं का क्रियान्वयन धरातल पर प्रभावी ढंग से हो।

बैठक में सीएमओ डॉ दिलीप सिंह, पीडी राम दरश चौधरी,  जिला कृषि अधिकारी वीरेन्द्र कुमार, उपायुक्त उद्योग अभिषेक प्रियदर्शी, एआर सहकारिता सुनील गुप्ता, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कन्हैया यादव, दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी शांत प्रकाश श्रीवास्तव, डीपीआरओ सुश्री श्रेया मिश्रा सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]