नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएगी पुलिस- सोमेंद्र मीणा पुलिस अधीक्षक* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएगी पुलिस- सोमेंद्र मीणा पुलिस अधीक्षक*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएगी पुलिस- सोमेंद्र मीणा पुलिस अधीक्षक*

महराजगंज! जनपद के व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और व्यापारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस अधीक्षक महाराजगंज सोमेंद्र मीना ने जिले के व्यापारियों की समस्याओं और सुझावों पर विस्तार से चर्चा की।

बैठक के दौरान व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने व्यापारिक गतिविधियों के दौरान आने वाली समस्याओं को पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखा। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की मांग की, खासकर बाजार और व्यावसायिक क्षेत्रों में।सोमेंद्र मीना ने व्यापारियों की सभी समस्याओं को ध्यान पूर्वक सुना और उन्हें हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएगा। इसके साथ ही उन्होंने व्यापारियों से अपील की कि वे कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।

बैठक में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। खासकर बाजारों में सीसीटीवी कैमरों की निगरानी बढ़ाने, पुलिस गश्त को सख्त करने और अपराधिक गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने जैसे विषयों पर विचार किया गया।

पुलिस अधीक्षक ने व्यापार मंडल से जुड़े सभी सदस्यों को यह विश्वास दिलाया कि उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाएगा और भविष्य में किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर पुलिस प्रशासन तुरंत कार्रवाई करेगा।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]