नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में संबंधित प्रशासकीय विभागों और कार्यदायी संस्थाओं के साथ निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक की गई।* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में संबंधित प्रशासकीय विभागों और कार्यदायी संस्थाओं के साथ निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक की गई।*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

महराजगंज, 23 अगस्त 2024, *जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में संबंधित प्रशासकीय विभागों और कार्यदायी संस्थाओं के साथ निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक की गई।*

बैठक में जिलाधिकारी ने विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं से निर्माण परियोजनाओं के प्रगति की जानकारी ली और कहा कि सभी कार्यदायी संस्थाओं के अधिशासी अभियंता और परियोजना प्रबंधक नियमित समीक्षा करते हुए निर्माण कार्यों को ससमय पूर्ण कराएं। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण और समयांतर्गत पूर्ण करें। जिलाधिकारी ने कहा जो परियोजनाएं पूर्ण हो गई हैं, उनमें थर्ड पार्टी ऑडिट कराते हुए हैंडओवर की प्रक्रिया कार्यदाई संस्था पूर्ण करे।

जिलाधिकारी ने माध्यमिक शिक्षा से संबंधित परियोजनाओं में संतोषजनक उत्तर न मिलने पर कड़ी नाराजगी जताते हुए डीसी राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान का वेतन रोकने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी द्वारा जल निगम द्वारा पूर्ण परियोजनाओं को 15 दिन तक संचालित करने के उपरांत हैंडओवर करने की कार्यवाही करने का निर्देश दिया। उन्होंने बीएसए को बेसिक शिक्षा के निर्माण परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण खंड शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से सुनिश्चित करवाने का निर्देश दिया। उन्होंने धानी में प्रस्तावित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय हेतु भूमि का चयन न होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए एक सप्ताह के भीतर कार्यदाई संस्था सी एंड डीएस और बीएसए को एसडीएम फरेंदा के साथ मिलकर भूमि को चिन्हित कर निर्माण कार्य शुरू करने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय में स्टाफ आवास को 15 सितंबर तक पूर्ण करने हेतु यूपीआरएनएसएस को निर्देशित किया। उन्होंने एक्सईएन सिंचाई खंड प्रथम को रोहिन नदी पर निर्माणाधीन बैराज सहित अन्य परियोजनाओं की प्रगति रिपोर्ट को उनके समक्ष प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। धानी में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के निर्माण हेतु उपयुक्त स्थल पर भूमि उपलब्ध कराने हेतु उपजिलाधिकारी फरेंदा को निर्देशित किया।

मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन ने सभी कार्यदाई संस्थाओं को निर्देशित किया कि कार्य की निर्धारित समय सीमा का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें। उन्होंने प्रशासकीय विभागों को प्रत्येक परियोजना के संदर्भ में अपनी टिप्पणी के साथ उपस्थित रहने का निर्देश दिया।

बैठक में सीएमओ डॉ दिलीप सिंह, बीएसए श्रवण कुमार गुप्ता, जिला समाज कल्याण अधिकारी विपिन यादव  सहित कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]