*सिसवा ब्लॉक के ग्राम सभा पोखारभिंडा में श्री कृष्ण जन्मोत्सव झांकी पर झूमे ग्रामवासी-सजा भव्य पंडाल*
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
*सिसवा ब्लॉक के ग्राम सभा पोखारभिंडा में श्री कृष्ण जन्मोत्सव झांकी पर झूमे ग्रामवासी-सजा भव्य पंडाल*
सिसवा-महाराजगंज।श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का भव्य झांकी के कार्यक्रम का नजारा बहुत ही मनोहर दिख रहा था झांकी पर तालिया के गड़गड़ाहट से पूरा पांडाल गूंज रहा था, भक्तगण जय श्री कृष्ण के नारा लगा रहे थे, यह अलौकिक छवि सिसवा ब्लॉक के ग्राम सभा पोखरभिंडा में बड़ी ही धूम धाम मनाया जा रहा है भारी संख्या में महिलाएं, बच्चे, नौजवान यहां तक कि बुड्ढे भी श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर सराबोर थे, साथ ही श्री कृष्ण जागरण भी प्रस्तुत हुआ,जिसके आनंद में सभी भक्त गण झूम उठे।इस कार्यक्रम में सेक्रेड हार्ट स्कूल निचलौल के सम्मानित सीईओ श्री गिरजेश्वर नाथ त्रिपाठी व श्री विपेश त्रिपाठी ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया, और साथ ही साथ पूरे क्षेत्र वासियों को आनंदकंद भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव पर हार्दिक हार्दिक शुभकामनाएं दिया। इस भव्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद अग्रहरी ने कहा सभी के जीवन में हमेशा खुशियां बनी रहे, यही दुनिया के सृजनहार कान्हां से कामना करते हैं, भाजपा जिला उपाध्यक्ष ने कहा श्री कृष्ण के लीलाओं से हमें बहुत कुछ सीखने को मिलता है। इस अवसर पर आनन्द त्रिपाठी, राकेश दुबे, निचलौल पेट्रोल टंकी के मालिक क्षेत्र पंचायत मनौवर अली ग्राम सभा सुगौली उपस्थित थे।कार्यक्रम के मुख्य व्यवस्थापक आनन्द त्रिपाठी ने सभी ग्रामवासी व समस्त देशवासियों को श्री कृष्ण जन्मोत्सव हार्दिक शुभकामनाएं दी।
सिसवा-महाराजगंज से राकेश त्रिपाठी की रिपोर्ट
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space





