नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *विद्युत विभाग द्वारा स्मार्ट मीटर लगाने के विरोध में प्रर्दशन किया गया* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*विद्युत विभाग द्वारा स्मार्ट मीटर लगाने के विरोध में प्रर्दशन किया गया*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

 

 

मिर्ज़ापुर : 28 अगस्त 2024 *विद्युत विभाग द्वारा स्मार्ट मीटर लगाने के विरोध में प्रर्दशन किया गया*

 

आज आम आदमी पार्टी के सैकड़ो कार्यकर्ता मिर्जापुर जनपद एवं नगर क्षेत्र में विद्युत विभाग द्वारा स्मार्ट मीटर स्थापन तथा जबरदस्ती उपभोक्ताओं के घरों पर लगाने के विरोध में एवं मिर्जापुर के कोन विकास खंड में स्थित पुरजागीर बाया कोल्हुआ कंपनी घाट रोड की शीघ्र मरम्मत एवं 7 सूत्री मांगो को लेकर आम आदमी पार्टी के प्रदेश सचिव काशी प्रांत सुनील कुमार पांडे एडवोकेट एवं आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रोफेसर बी सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर विशाल प्रदर्शन किया तथा मांगों से संबंधित महामहिम राज्यपाल और मुख्यमंत्री महोदय को संबोधित ज्ञापन पत्र जिला अधिकारी मिर्जापुर को सौपा। कार्यकर्ताओं ने सैकड़ो की संख्या में पहले कचहरी के विभिन्न मार्गों पर विद्युत विभाग के खिलाफ और स्मार्ट मीटर लगाए जाने के  खिलाफ जुलूस निकाल के  जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन पत्र सौंप कर तत्काल मिर्जापुर जनपद एवं नगर में लगाई जा रही स्मार्ट मीटर को तत्काल बंद करने एवं पुरजागीर वाया कोल्हुआ कंपनी घाट जर्जर सड़क को तत्काल बनाने की मांग को लेकर यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आम आदमी पार्टी सितंबर के प्रथम सप्ताह से विशाल आंदोलन जनता को लेकर करेगी प्रदर्शन को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी के प्रदेश सचिव काशी प्रांत सुनील कुमार पांडे एडवोकेट ने कहा कि विद्युत विभाग मिर्जापुर जनपद एवं नगर में स्मार्ट मीटर विद्युत उपभोक्ताओं के घरों पर जबरदस्ती लगाकर उनका आर्थिक शोषण करने में लगी हुई है स्मार्ट मीटर में व्यापक पैमाने पर गड़बड़ी की शिकायतें प्राप्त हो रही है और स्मार्ट मीटर उत्तर प्रदेश की अन्य जनपदों में जनता की व्यापक आक्रोश का कारण बना हुआ है मिर्जापुर जनपद एवं नगर क्षेत्र में विद्युत विभाग द्वारा स्मार्ट मीटर लगाने की कार्रवाई को तत्काल बंद करने की आम आदमी पार्टी मांग करती है अन्यथा आम आदमी पार्टी विद्युत विभाग पर विशाल प्रदर्शन करेगी प्रदर्शन को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रोफेसर बी सिंह ने कहा कि मिर्ज़ापुर जनपद की जनता को लूटने के लिए विद्युत विभाग स्मार्ट मीटर लेकर आई है एक कंपनी को लाभ पहुंचाने के लिए जनता का आर्थिक शोषण किया जा रहा है जिसे आम आदमी पार्टी कतई बर्दाश्त नहीं करेगी आम आदमी पार्टी कोन विकास खंड के विभिन्न समस्याओं को लेकर भी प्रदर्शन कर रही है हम तत्काल समस्याओं की निदान की मांग करते हैं प्रदर्शन को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी के जिला महासचिव दिलीप सिंह गहरवार एडवोकेट ने कहा कि आम आदमी पार्टी मिर्ज़ापुर नगर और जिले की जन समस्याओं को लेकर लगातार अपनी आवाज बुलंद कर रही है स्मार्ट मीटर को तत्काल जनहित में मिर्जापुर में लगाना बंद करना होगा अन्यथा आम आदमी पार्टी बड़ा आंदोलन करेगी प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कोन ब्लॉक के अध्यक्ष संतोष कुमार यादव ने कहा कि कोन विकासखंड में पुरजागीर वाया कोल्हुआ कंपनी घाट तक की सड़क जर्जर एवं गड्ढा युक्त हो गया है लेकिन कोई भी जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी इस सड़क को बनाने को लेकर सजग नहीं है जनता इस सड़क को लेकर परेशान हो रही है  पुरजागीर बाजार का नाली निर्माण से आज तक साफ नहीं हुआ है बरसात में पूरा मार्केट पानी से भर जाता है इन समस्याओं पर जिला प्रशासन को तत्काल ध्यान देना चाहिए अन्यथा आम आदमी पार्टी जिला मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करेगी प्रदर्शन में प्रमुख रूप से रविंद्र कुमार श्रीवास्तव सीमा खान दिनेश चौबे दिनकर रमेश चंद गुप्ता संतोष कुमार पांडे मीरा उबर मीरा उमर पद्मिनी गुप्ता संतोष सोनी  नसीम खान शहजादे भोलानाथ धीहार आनंद कुमार सिंह प्रदीप कुमार पांडे मनबोध दुबे माता प्रसाद महताब अली नगर अध्यक्ष रंजीत कुमार गौतम नियाजुल्लाह खान विजय विश्वकर्मा रामविलास पाल राम नरेश मौर्य राजकुमार विमला देवी सेवाराम तिवारी शेषनाथ गुप्ता रमेश चंद चौहान वीरेंद्र कुमार जायसवाल इत्यादि सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मिर्जापुर से बसन्त कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]