नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *महराजगंज जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की ओर से शादी अनुदान योजना के तहत 225 गरीब बेटियों की शादी के लिए 45 लाख रुपये अनुदान दिया गया* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*महराजगंज जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की ओर से शादी अनुदान योजना के तहत 225 गरीब बेटियों की शादी के लिए 45 लाख रुपये अनुदान दिया गया*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*महराजगंज जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की ओर से शादी अनुदान योजना के तहत 225 गरीब बेटियों की शादी के लिए 45 लाख रुपये अनुदान दिया गया*

 

 

महराजगंज जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की ओर से शादी अनुदान योजना के तहत 225 गरीब बेटियों की शादी के लिए 45 लाख रुपये अनुदान दिया गया, जबकि जनपद के ब्लाॅक और तहसील स्तर से अनुदान के लिए 537 आवेदन प्राप्त हुए हैं। वित्त वर्ष 2024-25 में 428 गरीब बेटियों की शादी के लिए 85.60 लाख रुपये बजट विभाग को मिला है। पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की ओर से शादी अनुदान योजना के तहत 225 गरीब बेटियों की शादी के लिए चालू वित्त वर्ष में 45 लाख रुपये दिया गया है। शादी के हर जोड़े को 20 हजार रुपये की दर से अनुदान दिया जाता है। विभाग के मुताबिक अभी 89 फाइल अनुदान के लिए लगी है, जिसका पैसा भेजा जाना शेष है।

जनपद 12 विकास खंड के खंड विकास अधिकारी स्तर से शादी अनुदान के लिए 498 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जबकि तहसील स्तर से 39 आवेदन मिले हैं। 57 आवेदन पेंडिंग हैं। वित्त वर्ष 2024-25 में 428 पिछड़ा वर्ग शादी अनुदान के लिए विभाग को बजट मिला है।शादी अनुदान में आय सीमा बढ़ी

पिछड़ा वर्ग कल्याण की शादी अनुदान योजना में आय सीमा में बदलाव किया गया है। अब शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के आवेदकों की आय सीमा एक लाख रुपये कर दी गई है, जबकि पहले शहरी क्षेत्र के आवेदकों की आय सीमा पहले 56.460 रुपये और ग्रामीण क्षेत्र के आवेदकों की आय सीमा 460.80 थी। अब इसे एक लाख रुपये कर दिया गया है।

अनुदान के लिए जरूरी शर्तेंपिछड़ा वर्ग की गरीब बेटियों के विवाह के लिए अनुदान योजना पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की ओर से संचालित है। अनुदान योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर लाभ लिया जा सकता है। शादी के लिए परिवार की अधिकतम दो पुत्रियों की शादी के लिए अनुदान योजना का लाभ मिलेगा। योजना के तहत पात्र व्यक्ति को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन के समय मोबाइल नंबर से लिंक आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, बैंक खाते की पास बुक तथा शादी कार्ड होना अनिवार्य है।

जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कन्हैया यादव ने बताया कि पिछड़ा वर्ग के गरीब व्यक्तियों की पुत्रियों की शादी के लिए अनुदान योजना संचालित है। शादी के लिए 20 रुपये अनुदान देने की व्यवस्था है। योजना के तहत इस वित्त वर्ष में पिछड़ा वर्ग के 225 गरीब बेटियों की शादी के लिए अनुदान दिया गया, जबकि 89 फाइलें अनुदान के लिए लगी हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]