नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *लड़की भगाने के मामले में पहले पैसा लेकर चौकी पर सुलह कराया फिर लिख दिया मुकदमा* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*लड़की भगाने के मामले में पहले पैसा लेकर चौकी पर सुलह कराया फिर लिख दिया मुकदमा*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*लड़की भगाने के मामले में पहले पैसा लेकर चौकी पर सुलह कराया फिर लिख दिया मुकदमा*

 

नौतनवा महाराजगंज। नौतनवा थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले एक युवक का उसी ग्राम सभा के दूसरे टोल के निवासी एक युवती से प्रेम संबंध था जिससे दोनों एक साथ कहीं चले गए। लड़की के परिजनों ने इस संबंध में खोरिया पुलिस चौकी पर शिकायती पत्र दिया जिस पर पुलिस ने लगातार युवक के परिजनो के ऊपर पुलिस के सामने दोनों को हाजिर करने के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया। पुलिस के दबाव में आकर युवक के परिजनों ने दोनों को खोरिया पुलिस के सामने हाजिर कर दिया जहां युवक और युवती के परिजनों के बीच सुलह समझौता करा दिया गया सुलह समझौते के दो दिन बाद दोनों फिर घर से फरार हो गए। जिस पर नौतनवा पुलिस ने युवती के परिजनों की तहरीर पर युवक के ऊपर भारतीय न्याय संहिता बीएस की धारा 137(2) व 61 ( 2) के तहत मुकदमा दर्ज कर सर गर्मी से दोनों की तलाश शुरू कर दी है। इधर पुलिस की कार्रवाई से दुखी युवक के परिजनों ने पुलिस अधीक्षक महाराजगंज को शिकायती पत्र देकर खोरिया बाजार पुलिस के ऊपर आरोप लगाते हुए कहा कि पहले पुलिस ने सुलह कराया फिर मुकदमा लिख दिया अगर युवक ने गलती किया था तो पुलिस से पहले मुकदमा लिखकर उसके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की और घर वालों के ऊपर दोनों को खोज कर लाने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। वैसे यदि सूत्रों की बातों पर विश्वास करें तो इस मामले में दोनों पक्ष से पुलिस द्वारा करीब₹50000 लेनदेन की बात प्रकाश में आ रही हैं। संबंध में जब पुलिस का पक्ष जाने का प्रयास किया गया तो उनका पक्ष नहीं मिल पाया।

 

 

नौतनवा से अंबिका दत्त चौबे की रिपोर्ट

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]