नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में जिला पर्यटन और संस्कृति परिषद की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में जिला पर्यटन और संस्कृति परिषद की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

महराजगंज, 02 सितंबर 2024, *जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में जिला पर्यटन और संस्कृति परिषद की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।*

 

बैठक में महराजगंज महोत्सव के आयोजन के संदर्भ में स्थल निर्धारण, विभिन्न कार्यक्रमो के निर्धारण, विभागीय स्टॉल, शिल्पग्राम, स्थानीय कलाकारों के चयन सहित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने सुरक्षा मानकों का कड़ाई से अनुपालन करवाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि विद्युत, अग्नि सुरक्षा, पंडाल, मंच आदि के संदर्भ संबंधित विभाग निर्धारित मानकों के अनुसार जांच के उपरांत ही अनापत्ति प्रमाणपत्र जारी करें। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर स्वच्छता, जलापूर्ति और स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने कहा कि स्टालों में उच्च गुणवत्तायुक्त उत्पादों को प्रदर्शित करने का निर्देश दिया। साथ ही विभागीय स्टॉल हेतु भी संबंधित विभागों को आवश्यक तैयारियों को ससमय पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के उत्पादों को भी महोत्सव में प्रदर्शित करने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी विभाग महोत्सव हेतु अपनी तैयारियों को शुरू कर दें। अपर जिलाधिकारी महोदय को विभिन्न कार्यक्रमो हेतु समितियों को गठित करने का निर्देश दिया। उन्होंने जीएम डीआईसी को ओडीओपी उत्पादों के स्टॉल हेतु विभिन्न जनपदों में संपर्क करने का निर्देश दिया। कहा कि सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग और ट्रैफिक व्यवस्था हेतु पुलिस विभाग को प्लान तैयार कर आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया।
बैठक में पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा, मुख्य विकास अधिकारी श्री अनुराज जैन, अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा, जिला विकास अधिकारी करुणाकर अदीब, डीसी एनआरएलएम श्री बी.बी. सिंह, पीडी रामदरश चौधरी, एसडीएम सदर रमेश कुमार, वरिष्ठ कोषाधिकारी राजकुमार गुप्ता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]