नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *जिला सड़क सुरक्षा समिति की मासिक बैठक जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में जिलाधिकारी कार्यालय में सम्पन्न हुई।* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*जिला सड़क सुरक्षा समिति की मासिक बैठक जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में जिलाधिकारी कार्यालय में सम्पन्न हुई।*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

महराजगंज, 03 सितंबर 2024, *जिला सड़क सुरक्षा समिति की मासिक बैठक जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में जिलाधिकारी कार्यालय में सम्पन्न हुई।*

बैठक में जिलाधिकारी द्वारा अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया गया कि मुख्य सड़क मार्गों के किनारे साइनेज (संकेतक बोर्ड) को लगवाना सुनिश्चित करें, ताकि सड़क यातायात सुरक्षित हो और आम जनमानस को यात्रा के दौरान कोई असुविधा न हो। उन्होंने निर्देशित किया कि भटहट-महराजगंज, महराजगंज-फरेंदा, निचलौल-झुलनीपुर-ठूठीबारी-नौतनवां और शिकारपुर-सिंदुरिया मार्ग पर प्राथमिकता के आधार पर साइनेज लगवाना सुनिश्चित करें। साथ ही सुरक्षित आवागमन के दृष्टिगत अन्य आवश्यक उपायों को भी सुनिश्चित करें। पीडब्ल्यूडी की सड़कों पर ब्लैक स्पॉट को समाप्त करने का भी निर्देश दिया। अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी द्वारा आश्वस्त किया गया कि यथाशीघ्र निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा।

जिलाधिकारी द्वारा मासिक बैठक में एआरटीओ को निर्देशित किया गया कि गाड़ियों की फिटनेस जांच गुणवत्तापूर्ण हो, इसको सुनिश्चित कराएं। मानक के अनुरूप न पाए जाने की दशा में उन्हें सीज करने की भी कार्यवाही करें। उन्होंने पुलिस व एआरटीओ को यातायात नियमों का पालन सख्ती के साथ करवाने का निर्देश दिया। साथ ही सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने हेतु व्यापक स्तर पर जनजागरुकता कार्यक्रम चलाने का भी निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने कहा कि एक व्यक्ति के साथ उसका पूरा परिवार जुड़ा होता है और सड़क हादसों में प्रायः युवा वर्ग ही दुर्घटना का शिकार होता है, जिसका दुष्प्रभाव कहीं ज्यादा होता है। इसलिए सड़कों को सुरक्षित बनाने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के साथ विभाग लोगों को भी यातायात नियमों के प्रति जागरूक करें।

बैठक में सड़क सुरक्षा से संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]