*डीएम महराजगंज एवं सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया की उपस्थिति में 9 चयनितों को नियुक्ति पत्र वितरित*
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
*डीएम महराजगंज एवं सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया की उपस्थिति में 9 चयनितों को नियुक्ति पत्र वितरित*
चयनितों ने कहा, स्पष्टता और पारदर्शिता है योगी सरकार की पहचान
महराजगंज जनपद के सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया, जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी महराजगंज की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में जूनियर इंजीनियर पद हेतु 9 चयनितों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।
इस अवसर पर घुघली ब्लाक के ग्राम बरवां खुर्द निवासी रामगोपाल पटेल सुपुत्र प्रमोद पटेल को ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग में जूनियर इंजीनियर पद हेतु नियुक्ति पत्र प्राप्त हुआ। उन्होंने खुशी जताते हुए सहा कि स्पष्टता और पारदर्शिता ही योगी सरकार की पहचान है। जहां अपने परिश्रम, प्रतिभा और योग्यता के दम पर नौकरी पाया जा सकता है। गौरतलब हो कि रामगोपाल पटेल निवर्तमान में सिविल ट्रेड से पालिटेक्निक डिप्लोमा के बाद इंडियन ऑयल(संविदा) में जूनियर इंजीनियर पद पर कार्यरत थे। इस उपलब्धि हेतु इन्होंने अपने माता-पिता, बहनों और गुरुजनों का आशीर्वाद बताया।
।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space





