नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *अंतरराष्ट्रीय वाहन चोर के मुख्य सरगना को देर रात घेराबंदी कर पुलिस ने किया गिरफ्तार* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*अंतरराष्ट्रीय वाहन चोर के मुख्य सरगना को देर रात घेराबंदी कर पुलिस ने किया गिरफ्तार*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*अंतरराष्ट्रीय वाहन चोर के मुख्य सरगना को देर रात घेराबंदी कर पुलिस ने किया गिरफ्तार*

 

 

निचलौल /महराजगंज चोरी की बढ़ती घटनाओं के बीच महराजगंज पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने अंतर्राष्ट्रीय वाहन चोर गिरोह के मुख्य सरगना को देर रात घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ कई थानों में चोरी के मामले दर्ज हैं, जिसमें महराजगंज और कुशीनगर के थाने में आधा दर्जन मुकदमे हैं। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की पांच मोटरसाइकिल बरामद की हैं जिन्हें उसने गन्ने के खेत में छिपाकर रखा था। आरोपी इन मोटरसाइकिलों को नेपाल भेजने की फिराक में था लेकिन पुलिस की सतर्कता ने उसके मंसूबों पर पानी फेर दिया।

 

एसपी सोमेंद्र ने घटना का खुलासा करते हुए बताया की ठूठीबारी में चेकिंग के दौरान जितेंद्र सहानी नामक युवक के पास से एक चोरी की बाइक बरामद हुई जब उससे पूछताछ की गई तो उसने बताया कि चोरी की चार बाइक को गन्ने के खेत में छुपाया हुआ है। उसके आधार पर जब पुलिस गई तो वहां पर चोरी की चार बाइक बरामद हुईं। इस तरह कुल पांच बाइक बरामद की गईं।पकड़ा गए शातिर चोर के खिलाफ कुशीनगर, महराजगंज समेत कई जिलों में 10 से ज्यादा मुकदमें दर्ज हैं। इसके पास एक मास्टर चाभी भी बरामद हुई जिससे यह चोरी को अंजाम देता था।

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]