नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *जनपद महाराजगंज ने इतिहास बनाया। राजस्व एवं विकास कार्यक्रमों की संयुक्त रैंकिंग में प्रदेश में लगातार दूसरी बार टॉप पर।* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*जनपद महाराजगंज ने इतिहास बनाया। राजस्व एवं विकास कार्यक्रमों की संयुक्त रैंकिंग में प्रदेश में लगातार दूसरी बार टॉप पर।*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*जनपद महाराजगंज ने इतिहास बनाया। राजस्व एवं विकास कार्यक्रमों की संयुक्त रैंकिंग में प्रदेश में लगातार दूसरी बार टॉप पर।*

महाराजगंज, 10 सितंबर 2024, जनपद को विकास और राजस्व योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन हेतु अगस्त माह के लिए जारी सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।
जिलाधिकारी अनुनय झा ने जनपद द्वारा सीएम डैशबोर्ड द्वारा जारी सूची में लगातार दूसरी बार प्रथम स्थान प्राप्त करने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने सराहनीय प्रदर्शन के लिए सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों और कर्मियों को बधाई दी और कहा कि निश्चित रूप से लगातार दूसरी बार प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करना जनपद के लिए विशेष उपलब्धि है, लेकिन रैंकिंग से संतुष्ट होने के बजाय और बेहतर करने का प्रयास करें, क्योंकि प्रथम स्थान पर बने रहना अधिक श्रमसाध्य होता है। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता है कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और जिला प्रशासन को इसी मंशा के अनुरूप सभी को कार्य करना है। हम सबके लिए हर्ष का विषय है कि हम लोग अबतक शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करने में सफल रहे हैं और पूर्ण विश्वास है कि आगे भी हम इस प्रदर्शन को बरकार रखेंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि जिन योजनाओं में अच्छा प्रदर्शन है उसे अधिकारी बरकार रखें और जिनमें प्रदर्शन अपेक्षित नही हुआ है, उनमें सुधार लाएं।

 

मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन कहा कि लगातार दूसरी बार जनपद को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। यह सबके सामूहिक प्रयास और जिलाधिकारी के कुशल निर्देशन का परिणाम है। हमे अपने प्रयास को और बनाए रखना होगा और इसके लिए निश्चित रूप से अधिक परिश्रम की आवश्यकता होगी। प्रत्येक योजना/परियोजना के गहन समीक्षा और स्थल पर कार्य करने की आवश्यकता है। सभी लोग संतुष्ट होने के बजाय कार्य में लग जाएं।

 

 

अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि जनपद को सीएम डैशबोर्ड में प्रथम स्थान प्राप्त होने पर सभी को बधाई। यह प्रदर्शन जिलाधिकारी के कुशल निर्देशन और सबके सामूहिक प्रयास का परिणाम है।

 

विकास विभाग द्वारा संचालित कुल 53 योजनाओं में जनपद को ए+ ग्रेड प्राप्त हुआ, जबकि राजस्व विभाग द्वारा संचालित 26 योजनाओं में ए+ ग्रेड प्राप्त हुआ। जिलाधिकारी द्वारा विभिन्न योजनाओं की स्वयं माह में तीन बार समीक्षा विकास विभाग और राजस्व विभाग के साथ की जाती है। साथ ही मुख्य विकास अधिकारी और अपर जिलाधिकारी द्वारा अलग–अलग योजनाओं की समीक्षा की संबंधित अधिकारी के साथ की जाती है। इसके अलावा विभिन्न विभागों का समूह बनाकर एक वरिष्ठ अधिकारी को नोडल नामित किया गया जिसके द्वारा समूह के सभी विभागों को प्रदर्शन सुधारने हेतु जरूरी सहयोग सुनिश्चित किया जाता है। जिसके कारण योजनाओं के प्रदर्शन के साथ–साथ पोर्टल पर समय से सटीक डाटा फीडिंग सुनिश्चित हुआ है और जनपद की रैंकिंग में लगातार सुधार हुआ है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]