नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *नशे में वाहन चलाने वालों की खैर नहीं, होगी कड़ी से कड़ी कार्रवाई* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*नशे में वाहन चलाने वालों की खैर नहीं, होगी कड़ी से कड़ी कार्रवाई*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*नशे में वाहन चलाने वालों की खैर नहीं, होगी कड़ी से कड़ी कार्रवाई*

महराजगंज। नशे में वाहन चलाकर यातायात नियम का उल्लंघन करने वालों की अब खैर नहीं है। नशे में वाहन चलाते पकड़े जाने पर अधिक से अधिक जुर्माना तथा अन्य कार्रवाई की जा सकती है। ट्रैफिक पुलिस ने इसके लिए कार्ययोजना तैयार की है। हर रूट पर ब्रीथ एनालाइजर की मदद से लोगों की जांच होगी कि वाहन चालक ने शराब का सेवन तो नहीं किया है। शाम छह बजे से देर रात तक यह अभियान प्रभावी रखा जाएगा ।

यातायात नियमों का अनुपालन करने के लिए परिवहन विभाग व ट्रैफिक पुलिस लगातार जागरुकता अभियान संचालित करता रहता है। बावजूद नियमों का पालन न करने के कारण सड़क दुर्घटनाओं में कमी नहीं आ रही है। युवाओं में शराब का सेवन कर वाहन दौड़ाने के मामले बढ़ते जा रहे हैं। ड्रिंक के बाद वाहन चलाने वालों का दिमागी नियंत्रण नहीं रह जाता जिससे दुर्घटना का डर बना रहता है, क्योंकि ऐसे चालक ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करते। अब इसपर नियंत्रण स्थापित करने के लिए ट्रैफिक पुलिस सक्रिय हो रहा है। यातायात प्रभारी अरुणेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शराब पीकर वाहन चलाना कानून अपराध है। इसपर नियंत्रण स्थापिण करने के लिए ट्रैफिक पुलिस हर रूट पर जांच अभियान प्रारंभ करने जा रहा है। शाम छह बजे से रात्रि 11 बजे तक हर रूट पर जांच अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। ब्रीथ एनालाइजर की मदद से पता किया जाएगा कि वाहन चालक ने शराब का सेवन किया है अथवा नहीं। मार्ग दुर्घटनाओं में कमी लाने व सुरक्षित यातायात के मद्देनजर इस अभियान को प्रभावी किया जा रहा है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]