*जिले की दो तहसील फरेंदा और नौतनवां तथा गोरखपुर जिले की तहसील कैंपियरगंज को मिलाकर फरेंदा को नया जिला बनाए जाने की चर्चा काफी तेज*
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
महराजगंज! महराजगंज जिले की दो तहसील फरेंदा और नौतनवां तथा गोरखपुर जिले की तहसील कैंपियरगंज को मिलाकर फरेंदा को नया जिला बनाए जाने की चर्चा काफी तेज
मिली जानकारी के मुताबिक इस संबंध में लखनऊ से गोरखपुर तक पत्राचार शुरु हो चुका है।
राजस्व परिषद के आयुक्त एवं सचिव ने एक पत्र इस बाबत गोरखपुर के जिलाधिकारी को लिखा है और इस संबंध में अपनी आख्या एवं सुस्पष्ट संस्तुति गोरखपुर के मंडलायुक्त के माध्यम से शासन को भेजने को कहा है।
बता दें कि उत्तर प्रदेश को जल्द ही एक और जिला मिलने जा रहा है। प्रदेश में वर्तमान में अभी 75 जिले हैं। ऐसे में अगर एक और जिला बनता है तो प्रदेश में कुल 76 जिले हो जाएंगे। राजस्व विभाग ने गोरखपुर के जिलाधिकारी को पत्र लिखकर फरेंदा को जिला बनाने के लिए प्रस्ताव मांगा है। महराजगंज जिले की तहसील फरेंदा और नौतनवां तथा गोरखपुर जिले की कैंपियरगंज तहसील को मिलाकर फरेंदा को प्रदेश का 76 वां जिला बनाए जाने की तैयारी है। इसके लिए राजस्व विभाग ने गोरखपुर के जिलाधिकारी को पत्र लिखकर प्रस्ताव मांगा है। ऐसे में अब फरेंदा अगर नया जिला बनता है तो प्रदेश में कुल ज़िलों की संख्या 76 हो जाएगी।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space





