नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *आभूषण व्यवसाई की हत्या कर फेंकी लाश, फैली सनसनी* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*आभूषण व्यवसाई की हत्या कर फेंकी लाश, फैली सनसनी*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*आभूषण व्यवसाई की हत्या कर फेंकी लाश, फैली सनसनी*

 

मांंडा, प्रयागराज। मांडा थाना क्षेत्र के गरेथा (आंधी) गांव निवासी 26 वर्षीय संदीप उर्फ सोनू सोनी का शव बृहस्पतिवार सुबह धरांवनारा गांव स्थित एक धान के खेत में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।

बताया जा रहा है कि सोनू उंचडीह बस स्टॉप बाजार में आभूषण की दुकान चलाता था। देर रात्रि तक सोनू घर नही लौटा।

पिता संतोष सोनी ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन रात में उसका कुछ पता नहीं चला। बृहस्पतिवार अलसुबह उसका शव धरांवनारा गांव में एक धान के खेत में पड़ा मिला। उसकी अपाची बाइक भी शव के पास ही पड़ी थी। उसका मोबाइल चालू था और मोबाइल पर फोन आने पर भक्ति गीत बज रहा था।

ग्रामीणों ने मोबाइल की आवाज सुनकर खेत में दाखिल हुए और शव देखकर उनके होश उड़ गए। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी मांडा पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

परिजन हत्या की आशंका व्यक्त कर रहे हैं, जबकि मृतक के चेहरे पर चोट के निशान हैं। पुलिस का कहना है कि सोनू दुर्घटना का शिकार हुआ या साजिश का यह जांच का विषय है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का खुलासा होगा।

गौरतलब है कि वर्ष 2018 में सोनू के भाई सौरभ सोनी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। परिजनों का कहना है कि सोनू भी साजिश का शिकार हुआ है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]