नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *दुनिया के टॉप वैज्ञानिकों व साइंटिस्ट में गौतम बुद्ध के नगर जनपद सिद्धार्थ नगर की डॉ. रोली वर्मा को मिली जगह* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*दुनिया के टॉप वैज्ञानिकों व साइंटिस्ट में गौतम बुद्ध के नगर जनपद सिद्धार्थ नगर की डॉ. रोली वर्मा को मिली जगह*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

 

*दुनिया के टॉप वैज्ञानिकों व साइंटिस्ट में गौतम बुद्ध के नगर जनपद सिद्धार्थ नगर की डॉ. रोली वर्मा को मिली जगह*

सिद्धार्थनगर की डॉ. रोली वर्मा ने बढ़ाया जनपद का मान
यूपी को गर्व फील कराने वाले 9 चेहरों में सिद्धार्थनगर की डॉ. रोली वर्मा तीसरी बार हुई शामिल

सिद्धार्थनगर। अमेरिका में स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय की ओर से बनाए गए विश्व डेटाबेस में शीर्ष वैश्विक वैज्ञानिकों की लिस्ट में लखनऊ विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग से प्रोफेसर डॉ. रोली वर्मा भी शामिल हैं। विश्व डेटाबेस में शीर्ष वैश्विक वैज्ञानिकों की लिस्ट में डॉ. रोली वर्मा ने तीसरी बार अपना नाम दर्ज कराया है। डॉ. रोली वर्मा ने प्लास्मोनिक और फोटोनिक नैनोस्ट्रक्चर और फिल्मों पर आधारित ऑप्टिकल सेंसर पर काम किया जिसने उन्हें शीर्ष पर पहुंचाया। उनके शोध कार्य का उद्देश्य पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाना रहा है। डॉ. रोली वर्मा डुमरियागंज सिविल न्यायालय में वकालत करने वाले बाल मुकुंद श्रीवास्तव की बड़ी पुत्रवधु हैं। डॉ. रोली वर्मा के पति सचिन कुमार श्रीवास्तव भी आईआईटी रुड़की में प्रोफेसर है।
डॉ. रोली वर्मा के तीसरी बार चयन पर स्थानीय लोगों ने खुशी व्यक्त करते हुए बधाई दिया हैं। अमेरिका में स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय की ओर से बनाए गए विश्व डेटाबेस में शीर्ष वैश्विक वैज्ञानिकों की लिस्ट में उत्तर प्रदेश के 9 प्रोफेसर को शामिल किया गया है। इसमें 5 लखनऊ विश्वविद्यालय के और 2-2 गोरखपुर की मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी और दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय से हैं।
बताते चले स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय, यूएसए के शोधकर्ताओं द्वारा तैयार की गई दुनिया के शीर्ष दो प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में शामिल किया गया है। प्रति वर्ष स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय द्वारा विभिन्न विषयों में उत्कृष्ट शोध कर रहे शीर्षस्थ दो प्रतिशत वैज्ञानिकों की एक सूची जारी की जाती है, जिसमें शोध प्रकाशनों की संख्या, गुणवत्ता, एवं साईटेशन के आधार कर शोधकर्ताओं की रैंकिंग की जाती है।दुनिया के टॉप नौ वैज्ञानिकों व साइंटिस्ट में डॉ. रोली वर्मा के तीसरी बार चयन पर एडवोकेट डी. के. मिश्रा अवध बिहारी सिंह, रमन श्रीवास्तव, राजीव कुमार, हारून, वीरेंद्र सिंह, राहुल सिंह, विपिन श्रीवास्तव, चेयरमैन प्रतिनिधि अतिकुर्रहनाम, दिनेश गौड़, देवेंद्र यादव, अमित त्रिपाठी आदि ने बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]