नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *मिर्जापुर की बहू आतिशी बनी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*मिर्जापुर की बहू आतिशी बनी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

 

मिर्जापुर:21 सितम्बर 24 *मिर्जापुर की बहू आतिशी बनी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री*

मिर्जापुर जनपद में आज आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियो ने लड्डू बांट कर उन्हें दी बधाई

21 सितंबर मिर्जापुर 2024, दिल्ली की नई मुख्यमंत्री मिर्जापुर की बहू आतिशी को बनाए जाने और आज उनके शपथ ग्रहण पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को धन्यवाद देने एवं दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी के शपथ लेने पर मिर्जापुर जनपद में आज आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी द्वारा उन्हें बधाई दी गयी। आम आदमी पार्टी के प्रदेश सचिव काशी प्रांत सुनील कुमार पांडे एडवोकेट एवं पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रोफेसर बी सिंह के नेतृत्व में कचहरी स्थित पार्टी के कार्यालय पर आतिशी मिर्जापुर की बहू को मुख्यमंत्री की शपथ लेने पर उन्हें बधाई देते हुए मिठाई खिलाकर आपस में खुशियों का इजहार किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी काशी प्रांत के प्रदेश सचिव सुनील कुमार पांडे एडवोकेट ने कहा कि मिर्जापुर की बहु आतिशी को दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाए जाने का निर्णय मिर्जापुर के लिए सम्मान का विषय है। इसके लिए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल को मिर्जापुर जनपद की ओर से बहुत-बहुत बधाई देने के लिए आज कार्यक्रम किया जा रहा है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रोफेसर बी सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी में ही यह संभव है कि किसी कार्यकर्ता को मुख्यमंत्री के पद पर आसीन करा दिया जाए। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को इस निर्णय के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद मिर्जापुर जिला कमेटी देती है । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी की जिला महासचिव दिलीप सिंह गहरवार एडवोकेट ने कहा कि मिर्जापुर की बहू को दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाने का निर्णय से मिर्जापुर जनपद में अपार खुशी है। और मिर्जापुर जनपद को यह सम्मान देने के लिए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व को हृदय से बहुत-बहुत धन्यवाद है। आतिशी जी को दिल्ली की मुख्यमंत्री बनाए जाने पर रविंद्र कुमार श्रीवास्तव जिला उपाध्यक्ष सीमा खान जिला उपाध्यक्ष संतोष सोनी नगर अध्यक्ष यूथ विंग जैनेंद्र प्रसाद पाठक सीमा खान नागेंद्र कुमार हेमंत कुमार मौर्य विजय भारती रामचंद्र भारती कार्यकर्ताओं ने बधाई दिया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]