नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *51 टीबी मरीजों को पुनः पोषण पोटली एवं मच्छरदानी वितरित किया गया* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*51 टीबी मरीजों को पुनः पोषण पोटली एवं मच्छरदानी वितरित किया गया*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

मिर्जापुर : 24 सितम्बर 24 *51 टीबी मरीजों को पुनः पोषण पोटली एवं मच्छरदानी वितरित किया गया*

 

 

मिर्जापुर ।टीबी मुक्त भारत के संकल्प को साकार करने संदर्भ में किए जा रहे विभिन्न प्रयासों अंतर्गत ही जनपद मिर्जापुर के नरायनपुर विकास खंड सभागार कक्ष में मुकूल माधव संस्था के सहयोग से होप वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा आज दिनांक 24 सितंबर 2024 को क्षेत्र के पूर्व में लिए गए 51 टीबी मरीजों को पुनः पोषण पोटली एवं मच्छरदानी वितरित करने का सराहनीय कार्य किया गया।
उपरोक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चुनार उप जिलाधिकारी श्री राजेश कुमार वर्मा द्वारा अपने संबोधन में संस्था की प्रशंसा करते हुए कहा कि मरीजों के स्वास्थ्य लाभ हेतु यह पहल सराहनी एवं अनुकरणीय है।
उप जिलाधिकारी महोदय द्वारा क्षेत्र के आए सभी मरीज को सुझाव दिया कि आप सभी नियमित दवा का बिना गैप किए सेवन करते रहें साथ ही अपने खान-पान पर विशेष ध्यान भी रखें जिससे कि आप शीघ्र पूर्व की भांति स्वस्थ हो सकें।
उप जिलाधिकारी महोदय द्वारा सभागार कक्ष में टीबी हारेगा देश जीतेगा रुपी नारा लगवा कर रोग पर विजय प्राप्त करने का साहस और भरोसा पैदा किया।
वही पीएचसी प्रभारी डॉक्टर राकेश कुमार पटेल द्वारा मरीजों को किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या पर सरकारी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करने का सुझाव दिया गया तथा कहा गया कि टीबी रोग से घबराने या निराश होने की आवश्यकता नहीं है, बस आप अपने खान-पान एवं दवा इलाज, परहेज को सही रूप से करते रहें, जिससे कि आप जल्द स्वस्थ स्थिति में हो सकें।
कार्यक्रम के संचालक क्षय विभाग के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर सतीश शंकर यादव द्वारा लोगों को टीबी के संपूर्ण लक्षणों से परिचित कराते हुए उन्हें सरकारी स्तर से वर्तमान में दी जा रही निःशुल्क विभिन्न सुविधाओं के विषय में विस्तार पूर्वक अवगत कराया, सतीश यादव द्वारा लोगों से अपील की गई की आप सभी अपने आस पास किसी भी व्यक्ति को बताए गए उपरोक्त लक्षणों से यदि प्रभावित पाते हैं तो उसे तत्काल सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच इलाज हेतु पहुंचाने में मदद करें, तथा संभव स्थिति में टीबी चैंपियन की भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा कर हमारे भारत देश के माननीय प्रधानमंत्री के संकल्पित 2025 तक टीबी मुक्त भारत के सुनहरे सपने को साकार करने में मददगार बनें।
आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग से सर्वेश कुमार, अखिलेश यादव, इफ्तिखार, मनभावन, शिवशंकर, के साथ-साथ ट्रस्ट के दिव्यांशु उपाध्याय, श्यामा कांत, संदीप, जितेन्द्र,शीपू आदि उपस्थित रहे

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]